Khel Ratna Award 2024: मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Khel Ratna Award 2024: पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर को खेल रत्न अवार्ड मिलेगा। खेल मंत्रालय ने मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना है। इसके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए हैं।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इनमें खेल रत्न अवार्ड के लिए शूटिंग से मनु भाकर, शतरंज में इतिहास रचने वाले डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट खिलाड़ी प्रवीण कुमार को चुना गया है। पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को 17 जनवरी 2025 शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। खेल रत्न अवार्ड में इस बार क्रिकेट से कोई खिलाड़ी नहीं चुना गया।
ये भी पढ़ें: सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया करेगी बड़े बदलाव, रोहित-पंत की होगी छुट्टी?
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद डबल्स में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को दूसरा कांस्य पदक दिलाया था। मनु भाकर एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई थी। वहीं, डी गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चैंपियन बने थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में सबसे युवा चैंपियन बनने का इतिहास रचा था। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को शिकस्त दी थी। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक के दौरान 10 गोल दागे। उनकी बदौलत हॉकी में भारतीय टीम को कांस्य पदक मिला था। पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप T64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता था।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2024
एथलेटिक्स
सुश्री ज्योति याराजी
सुश्री अन्नू रानी
मुक्केबाज़ी
सुश्री नीटू
सुश्री स्वीटी
शतरंज
सुश्री वंतिका अग्रवाल
हॉकी
सुश्री सलीमा टेटे
श्री अभिषेक
श्री संजय
श्री जरमनप्रीत सिंह
श्री सुखजीत सिंह
पैरा-तीरंदाजी
श्री राकेश कुमार
पैरा एथलेटिक्स
सुश्री प्रीति पाल
सुश्री जीवनजी दीप्ति
श्री अजीत सिंह
श्री सचिन सरजेराव खिलारी
श्री धर्मबीर
श्री प्रणव सूरमा
श्री एच होकातो सेमा
सिमरन जी
श्री नवदीप
पैरा-बैडमिंटन
श्री नितेश कुमार
सुश्री थुलासिमथी मुरुगेसन
सुश्री नित्या श्री सुमति सिवन
सुश्री मनीषा रामदास
पैरा-जूडो
श्री कपिल परमार
पैरा-शूटिंग
सुश्री मोना अग्रवाल
सुश्री रूबीना फ्रांसिस
शूटिंग
श्री स्वप्निल सुरेश कुसले
श्री सरबजोत सिंह
स्क्ववैश
श्री अभय सिंह
तैराकी
श्री साजन प्रकाश
कुश्ती
श्री अमन
अर्जुन पुरस्कार (आजीवन 2024)
सुच्चा सिंह - एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर - पैरा-तैराकी
द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)
सुभाष राणा - पैरा-शूटिंग
दीपाली देशपांडे - शूटिंग
संदीप सांगवान - हॉकी
द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)
एस मुरलीधरन - बैडमिंटन
अरमांडो एग्नेलो कोलाको - फुटबॉल
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2024
1. फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2024
1. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय - समग्र विजेता
2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) - प्रथम रनर-अप
3. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर - द्वितीय उपविजेता
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS