MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग-2024 का पांचवां और सुपर संडे का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियन्स (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इसमें रविवार रात को गुजरात ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने पहले बैटिंग कर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। फिर टारगेट को पीछा करने उतरी मुंबई टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन ही बना पाई।

गुजरात टाइटंस की पारी:
मुंबई टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा और कप्तान शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। गुजरात की पारी में साई सुदर्शन ने 45 और कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन का अहम योगदान दिया। वहीं, मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट और जेराल्ड कूट्जी ने 2 विकेट चटकाए। स्पिनर पीयूष चावला क एक विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस की पारी:
मुंबई इंडियंस के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 46 रन और रोहित शर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया। आखिरी दो ओवर में गुजरात के गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ मजबूत की। उमेश यादव और स्पेंसर जॉनसन ने शानदार बॉलिंग कर 2-2 विकेट निकाले। इससे पहले मोहित शर्मा और अजमतुल्लाह ओमरजई को भी 2-2 विकेट हासिल हुए।

अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने लगातार 11वीं बार ओपनिंग मैच गंवाया है। आखिरी बार उसे 2012 के आईपीएल सीजन में पहले मुकाबले में जीत मिली थी। तब मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी थी। 5 बार की चैंपियन मुंबई की कप्तानी इस बार हार्दिक पंड्या के हाथों में है। वहीं, युवा ओपनर शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स के कप्तान हैं।

GT VS MI: पिछले 4 मैचों की हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • 2023 - गुजरात 62 रन से जीता।
  • 2023 - मुंबई 27 रन से जीता।
  • 2023 - गुजरात 55 रन से जीता
  • 2022 - मुंबई 5 रन से जीता

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस प्लेइंग11: ईशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, नुवान तुषारा, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड।
इम्पैक्ट प्लेयर: कुमार कार्तिकेय/श्रेयस गोपाल/आकाश मधवाल।

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव, नूर अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: केन विलियमसन/साई किशोर।