WPL 2024, MIW vs DCW: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई टीम ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया, आखिरी गेंद तक बना रहा रोमांच

MIW vs DCW: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शुक्रवार का आगाज हुआ। पहला मैच मुंबईं इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलूरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में मुंबई टीम ने दिल्ली को 4 विकेट से शिकस्त दी।;

Update:2024-02-23 19:23 IST
विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज शुक्रवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हुआ।Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women Update
  • whatsapp icon

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women Update: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज शुक्रवार को हुआ। विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) का पहला मुकाबला मुंबई और दिल्ली टीम के बीच हुआ। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गया पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुंबई की टीम ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत अपने नाम नाम की। डेब्यू मैच खेल रहीं संजना सजीवन ने आखिरी छक्का लगाकर जीत मुंबई की झोली में डाल दी। 

दिल्ली टीम ने दिया 171 रनों का टार्गेट
मुंबई टीम ने टॉस जीत और पहले गेंंदबाजी करने का फैसला किया।लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से शिकस्त दी। मुंबई ने टॉस जीत कर दिल्ली को गेंदबाजी का न्यौता दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रनों का टार्गेट दिया। जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर यह टार्गेट हासिल कर लिया।

हरमनप्रीत और यास्तिका ने शानदार खेला
मुंबई इंडियंस की टीम के हरमनप्रीत कौर और यास्तिक भाटिया ने शानदार खेल दिया। दोनों ने हाफ सेंचुरी से ज्यादा स्कोर किया। हरमनप्रीत ने 55 और यास्तिका ने 57 रनों की पारी खेली। शुरुआत में मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पहले ही ओवर में हीली मैथ्यूज आउट होकर पैवेलियन लौट गईं। हालांकि, पहले विकेट के नुकसान के बाद ब्रंट और यास्तिका 50 रन बटोरने में कामयाब रहीं। हालांकि, यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं चली और ब्रंट 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गईं।

आखिरी ओवर तक थी 12 रनों की जरूरत
यास्तिका ने 45 गेंदों में 57 रन स्कोर किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर आखिरी ओवर तक टिकीं रहीं और 34 गेंदों में 55 रन स्कोर किया। मुंबई को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 12 रनों की जरूरत थी। हालांकि ओवर की पहली ही गेंद पर वस्त्राकार आउट हो गईं। इसके बाद अगले तीन बॉल पर मुंबई टीम सिर्फ सात रन ही बना पाई। पांचवीं गेंद पर हरमनप्रीत आउट हो गईं और उन्हें भी पवेलियन लौटना पड़ा। 

आखिरी गेंद तक बना रहा रोमांच
कप्तान के आउट होने के बाद मुंबई की टीम प्रेशर में आ गई। मैच के आखिरी गेंद तक मुंबई की टीम जीत से पांच रन दूर थी। यानी की एक गेंद पर पांच रन बनाने की जरूरत थी। मैच पूरी तरह से मुंबई के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था। हालांकि, अपना डेब्यू मैच खेल रहीं सजना सजीवन टीम के लिए संजीवनी बनीं और आखिरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर मुंबई इंडियंस की टीम को जीत दिला दी। 

एलिस कैप्सी ने खेली 75 रनों की धुआंधार पारी
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन का टार्गेट  दिया। दिल्ली के लिए एलिस कैप्सी ने शानदार पार खेली। कैप्सी ने 141.50 के स्ट्राइक रेट से रन बटोर। आठ चौके और तीन छक्कों की बदौलत 75 रन बनाए। जेमिकाह राेड्रिग्स ने 42, कप्तान मेग लैनिंग ने 31, शेफाली वर्मा ने एक, मारिजैन कैप ने 16 बनाया। वहीं एनाबेल सदरलैंड एक रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमेलिया केर और नवाली सिवर ब्रंट ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, शबनिम इस्माइल को सिर्फ एक विकेट से संतोष करना पड़ा। 

ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए कई सितारे
मुंबई इंडियन टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग संभाल रही हैं। शुक्रवार शाम लीग की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हुई। इसमें बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। ओपनिंग सेरेमनी में टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन, शाहरूख खान और शाहिद कपूर जैसे सितारों ने परफॉर्म किया। 

क्या है मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग एलेवन
मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। इसके साथ टीम में  अमनजोत कौर, प्रियंका बाला, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, हुमैरा काजी पूजा वस्त्राकर,सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना,अमेलिया केर अमनदीप कौर, फातिमा जाफर और कीर्तना बालाकृष्णन शामिल हैं।

क्या है दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग एलेवन
दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग हैं। इसके साथ ही टीम में  स्नेहा दीप्ति, जेमिमा रोड्रिग्स, अपर्णा मंडल, लौरा हैरिस, शैफाली वर्मा,, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कैप, , मिन्नू मणि, राधा यादव, तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु और शिखा पांडे शामिल हैं। 

Similar News