Most sixes in a Test series for India: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया। यशस्वी और सरफराज खान के बीच शतकीय साझेदारी की। यशस्वी ने अपनी पारी में कुल 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वसीम अकरम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के

  • 12: यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड, राजकोट- 2024
  • 12: वसीम अकरम बनाम जिम्बाब्वे, शेखुपुरा- 1996
  • 11: मैथ्यू हेडन बनाम जिम्बाब्वे, पर्थ- 2003
  • 11: ब्रैंडन मैकुलम बनाम पाकिस्तान, शारजाह- 2014

सिद्धू ने लगाए थे 8 छक्के

यशस्वी एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट पारी में  8 छक्के लगाए थे। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 8 सिक्स जड़े थे। यशस्वी ने 85वां ओवर करने आए जेम्स एंडरसन की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर सिक्स जड़ा। इसके साथ ही यशस्वी एंडरसन के एक टेस्ट ओवर में तीन छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2013 में जॉर्ज बेली ने यह कारनामा किया था। यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीरीज में अब तक 22 छक्के लगा दिए हैं।

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के

  • 22: यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024*
  • 19: रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019
  • 14: हरभजन सिंह बनाम न्यूजीलैंड, 2010
  • 11: नवजोत सिद्धू बनाम श्रीलंका, 1994

मौजूदा सीरीज में यशस्वी के 500 रन पूरे
यशस्वी जायसवाल मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक 500 से ज्यादा रन (545) बना चुके हैं। ऐसे में वह घरेलू मैदान पर एक सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2007 में सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 534 रन बनाए थे। साथ ही यशस्वी जायसवाल और सुनील गावस्कर ने 22 साल की उम्र में एक टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

  • 545: यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024
  • 534: सौरव गांगुली बनाम पाकिस्तान, 2007
  • 463: गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2008
  • 445: गौतम गंभीर बनाम न्यूजीलैंड, 2009

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में निभाई नाइटवॉचमैन की भूमिका, जानिए क्या होता है ये