Logo
Dhoni-Sakshi 15th Anniversary: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी को 15 साल पूरे हो गए। दोनों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया।

Dhoni-Sakshi 15th Anniversary: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पत्नी साक्षी धोनी की शादी को आज 15 साल पूरे हो गए। इस मौके को दोनों ने केक काटकर सेलिब्रेट किया। धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी की थी। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया घर में वनडे विश्वकप जीता था। साक्षी, धोनी का लेडी लक मानी जाती है।   

15 साल बेमिसाल 
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी को शादी के 15 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए दोनों ने घर में केक काटा। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों में प्यार बरकरार है। एक्स पर धोनी-साक्षी का केट काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। साल 2010 में एमएस धोनी ने साक्षी से देहरादून के विश्रांति रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। इस आयोजन को बेहद निजी रखा गया था। साल 2015 में दंपति ने अपनी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया। मैच के दौरान कई बार साक्षी और जीवा धोनी को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच चुकी है।  

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, उन्होंने आईपीएल खेलना जारी रखा। धोनी के आईपीएल 2024 खेलने पर फिलहाल सस्पेंस है। धोनी की कप्तानी में युवा टीम ने साल 2007 में टी20 विश्वकप जीता था। इसके बाद 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था। धोनी, भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। 

मिला कैप्टन कूल का टैग 
धोनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते रहे। कप्तानी करते समय धोनी मैदान में हमेशा कूल रहते थे। चाहे कितनी भी परेशानी हो, धोनी कभी गुस्सा करते नहीं दिखे। ब्लकि समय-समय पर वह खिलाड़ियों को टिप्स देते थे।

5379487