MS Dhoni New Look: लंबी-लंबी जुल्फें...आंखों पर चश्मा, आईपीएल 2024 से पहले नए लुक में कहर ढा रहे धोनी, आपने देखा क्या

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे-लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनका ये विंटेज लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब आरसीबी से मैच से पहले धोनी का इसी लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं। मशहूर सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट आलीम हाकिम ने धोनी को आईपीएल 2024 से पहले नया लुक दिया है। इसमें धोनी लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और उनके आंखों पर चश्मा लगा है। कुछ तस्वीरों में धोनी अकेले पोज देते दिख रहे तो कुछ में हाकिम उनके साथ हैं।
आलीम हाकिम ने धोनी की तस्वीरें शेयर करने के साथ लिखा, द वन एंड ओनली आवर थाला- महेंद्र सिंह धोनी। इसके साथ उन्होंने कुछ इमोजी भी लगाई है और धोनी को भी इस पोस्ट में टैग किया है। धोनी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, उसमें वो ब्लैक कलर की स्लीवलेस स्किनी टीशर्ट पहनी हुई है। इसके अलावा एविएटर फ्रेम के गॉगल्स लगाए हुए हैं। उन्होंने गले में चांदी की चेन और हाथ में स्टाइलिश घड़ी भी पहनी हुई है और पैर में बिल्कुल अलग डिजाइन के जूते हैं। इसके अलावा उन्होंने काले रंग का बैग भी कंधे पर टांगा हुआ है।
धोनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और इसपर फैंस के मजेदार कमेंट आ रहे। एक फैन ने लिखा लगता है कि अब बॉलीवुड की तैयारी है। तो किसी ने लिखा माही का विंटेज लुक। आलिम हाकिम मशहूर स्टाइलिस्ट हैं। वो बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही क्रिकेटर्स की भी ग्रूमिंग करते हैं। इससे पहले भी, हाकिम ने धोनी को लुक दिया है। हाकिम ने विराट कोहली को भी हाल ही में नया लुक दिया था। उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS