Logo
IPL 2024, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा।

IPL 2024, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। पहले मुकाबले में गत विजेता  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल के अगले सीजन को लेकर बेताब हैं। अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी ने एक पोस्ट कर फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। चेन्नई सुपर किग्स के कप्तान ने कहा है कि वह नए रोल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज फेसबुक पर लिखा,  ''नए सीजन और नए 'रोल' का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। स्टे ट्यून्ड!'' धोनी की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। माही के चाहने वाले उनकी इस पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद से ही कई तरह के कयास भी लगाए जाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि धोनी इस सीजन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। चेन्नई के ओपनर डेवोन कॉनवे चोट के कारण कई मुकाबले मिस करेंगे। 

CSK का शेड्यूल

  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 22 मार्च, चेन्नई, रात 8:00 बजे 
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस: 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7:30 बजे 
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7:30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे

दोस्त ने कहा था धोनी अभी और खेलेंगे
रविवार को MS धोनी के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह ने कहा था कि IPL 2024 सीजन में धोनी के खेल करियर का अंत नहीं होगा। वनक्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके के कप्तान के एक या दो सीजन तक खेलना जारी रखने की उम्मीद है। परमजीत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह धोनी का आखिरी सीजन होगा। वह अभी भी फिट हैं। मुझे लगता है कि वह एक या दो सीजन और खेलेंगे। वह निश्चित रूप से एक और सीजन खेलेंगे। इसका कारण यह है कि वह फिट हैं।"

घुटने की सर्जरी कराई थी
बता दें कि IPL 2023 के दौरान धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। वह कई मुकाबलों में काफी तकलीफ में भी नजर आए थे। 16वां सीजन खत्म होने के बाद धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से ही रिहैब से गुजर रहे हैं। हाल ही में वह नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वह अगले सप्ताह चेन्नई सुपर किग्स के अभ्यास शिविर में भी शामिल हो सकते हैं। CSK इन दिनों चेन्नई में अभ्यास कर रही है। 

5379487