CSK VS PBKS: महेंद्र सिंह धोनी ने नेट्स में दिखाया अपना रौद्र रूप, दीपक चाहर-अर्शदीप बस देखते रह गए, देखें वीडियो

ms dhoni
X
महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर जमकर बरसाए छक्के।
MS Dhoni batting Video: महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में अपना दम दिखाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को जब आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उतरेगी तो उसकी नजर जीत के ट्रैक पर लौटने पर होगी। इस मुकाबले से पहले पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट्स पर अपनी बैटिंग स्किल को जांचते नजर आए। उन्होंने नेट्स पर लंबे-लंबे छक्के मारे। इसका वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए हैं। जब धोनी छक्कों की बरसात कर रहे थे, तब अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर उन्हें देख रहे थे।

42 साल की उम्र में धोनी ने जिस अंदाज में नेट्स पर बल्लेबाजी की, ये देख दीपक और अर्शदीप भी हैरत में पड़ गए थे। धोनी की कप्तानी में ही पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता था। हालांकि, इस सीजन में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है और उनके स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे। धोनी ने इस सीजन में 9 मैच में 260 के स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं।

धोनी इस सीजन में दिखा रहे पावर हिटिंग
धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी दमदार बल्लेबाजी की थी। वो आखिर के ओवर में बैटिंग के लिए उतरे थे और उन्होंने 9 गेंद पर तीन चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन ठोके थे। हालांकि, धोनी की ये पारी बेकार गई थी और सीएसके 8 विकेट से मैच हार गई थी। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भ 4 गेंद में 20 रन की पारी खेली थी। उन्होंने हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के मारे थे। सीएसके उस मुकाबले को 20 रन से जीती थी।

9 मैच में 10 अंकों के साथ मौजूदा चैंपियन तालिका में चौथे स्थान पर है। रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आखिरी मैच 78 रन से जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उतरेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story