Manu Bhaker Indian Flag Bearer: पेरिस 2024 ओलंपिक के समापन समारोह में मनु भाकर भारत की फ्लैग बियरर होंगी। 23 वर्षीय मनु भाकर ने पेरिस 2024 में भारत को दो पदक दिलाएं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला और इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक और कांस्य पदक जीता।

शूटिंग में दो कांस्य पदक जीतकर मनु भाकर ने इतिहास रचा है। उनसे पहले किसी एथलीट ने ऐसा कारनामा नहीं किया। भारत की प्लैग बियरर के रूप में चुने की पुष्टि खुद मनु भाकर ने की। यह कार्यक्रम 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

मेरे लिए बड़े सम्मान की बात 
भाकर ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत का फ्लैग बियरर चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। लाखों लोगों के सामने तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इसे हमेशा याद रखूंगी। उन्होंने कहा- मैं इस सम्मान के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। मैं भारत का झंडा गर्व से लहराने के लिए उत्सुक हूं। जय हिंद!"