Manu Bhakar Bronze Medal: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली एथलीट मनु भाकर बनी। मनु भाकर 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें कांस्य पदक मिला। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद मनु भाकर अपनी सफलता का श्रेय गीता को दिया। उन्होंने गीता के प्रसिद्ध श्लोक का जिक्र किया।  

भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में दिया ज्ञान 
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।

मनु भाकर ने कहा कि मैंने बहुत सारी गीता पढ़ी है। जैसा कि भगवान कृष्ण कहते हैं। कर्म पर ध्यान केंद्रित करो, उसके परिणाम पर नहीं और मैंने यही किया। मैंने सोचा कि अपना काम करो और सब कुछ होने दो। मनु भाकर ने कहा- टोक्यो के बाद मैं बहुत निराश था। हालांकि मैं और मजबूत होकर वापस आया। अतीत को अतीत में ही रहने दो।