Logo
Paris Olympics 2024 13th Day Schedule: पेरिस ओलंपिक के 13वें नीरज चोपड़ा भारत की मेडल टेली में गोल्ड ला सकते हैं। रेसलिंग में अमन और अंशु प्रदर्शन करेंगे। वहीं, गोल्ड में अदिति और दीक्षा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

Paris Olympics 2024 13th Day Schedule: पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन का भारत का शेड्यूल जारी हो गया। पहला मुकाबला गोल्फ में खेला जाएगा। इमसें दोपहर 12.30 बजे से वुमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले राउंड 2 में अदिति अशोक और दीक्षा डागर प्रदर्शन करेंगी। 

इसके बाद दोपहर 2.05 बजे एथलेटिक्स में वुमंस 100 मीटर हर्डल रेपचेज राउंड में भारत की ज्योति याराजी अपना दम दिखाएंगी। दोपहर 3 बजे रेसलिंग के मेंस फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम R-16 वर्ग में अमन कुश्ती लड़ेंगे। इसी समय वुमेंस की 57 किलोग्राम R-16 वर्ग में भारत की अंशु कुश्ती में दम दिखाएंगी। अगर अमन पहला मुकाबला जीत लेते हैं तो दोपहर 4.20 बजे उनका क्वॉर्टरफाइनल मुकाबला होगा। इसी तरह अगर अंशु पहला मुकाबला जीत लेगी तो वह क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लेंगी। उनका मुकाबला 4.20 बजे होगा।  

वहीं, शाम 5.30 बजे हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय हॉकी टीम स्पेन से मुकाबला करेगी। सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी ने 3-2 से हराया था। अगर अमन जीतते तो रात 9.45 बजे मेंस फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम में उनका सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इसी तरह महिला वर्ग में अंशु क्वॉर्टरफाइनल जीतती है तो उन्हें रात 10.25 को सेमीफाइनल खेलने को मिलेगा। वहीं, रात 11.55 बजे जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा अपना जलवा दिखाएंगे। उनसे भारत को इस बार भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है।    

5379487