Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स करेगी ऋषभ पंत से किनारा? IPL 2025 में नई टीम की तरफ से खेलेंगे!

नई दिल्ली। ऋषभ पंत ने सड़क हादसे से उबरने के बाद आईपीएल 2024 के जरिए ही कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। लेकिन अब दिल्ली की टीम पंत से किनारा कर सकती है और ये विकेटकीपर बैटर आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलता नजर आ सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किय़ा गया है। हालांकि, पंता या दिल्ली फ्रेंचाइजी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दिल्ली कैपिटल्स, हाल ही में अपने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को बर्खास्त किया है, कथित तौर पर पंत का रिप्लेसमेंट खोजने पर विचार कर रही। एक भयानक कार दुर्घटना के बाद लगभग एक साल तक बाहर रहने के बाद, पंत ने आईपीएल 2024 में वापसी की, जिसमें उन्होंने डीसी का नेतृत्व किया था। हालांकि, टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। लेकिन, पंत ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सबको प्रभावित किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन पंत के प्रदर्शन से बहुत खुश नहीं है और अभी तक उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन करने पर कोई फैसला नहीं लिया। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीम बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को ट्रेड के पक्ष में है, लेकिन यह समझा जाता है कि सौरव गांगुली इस बात पर जोर देते हैं कि फ्रेंचाइजी पंत को कप्तान बनाए रखे। इसके अलावा, यह दावा किया गया है कि पंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल हो सकते हैं।
पंत ने आईपीएल 2024 में दमदार बल्लेबाजी की थी और 13 मैच में 155 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए थे। उन्होंने तीन अर्धशतक ठोके थे। इसके बाद टी20 विश्व कप में भी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पंत ने कई अहम पारियां खेली थीं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 36 और पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS