Logo
Rohit sharma Washington sundar Viral Video: रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो साथी खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर की तरफ स्लिप से मारने दौड़े थे।

नई दिल्ली। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 3 वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार मिली थी। पहला वनडे दोनों टीमों के बीच टाई रहा था। दूसरे वनडे में श्रीलंका ने 9 विकेट पर 240 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से 208 रन ही बना पाई। बाकी कोई बैटर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया। इस मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें रोहित शर्मा अपने साथी वॉशिंगटन सुंदर को मारने के लिए दौड़े। आगे जानिक की आखिर माजरा क्या था। 

दरअसल, श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और वॉशिंगटन सुदंर के हाथ में गेंद थी। रोहित शर्मा स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। जैसे ही सुंदर गेंदबाजी के लिए जा रहे थो उनका रनअप गड़बड़ हो गया और रूक गए। इसके बाद सुंदर दोबारा गेंदबाजी के लिए आए तो फिर उनके रनअप में गड़बड़ी हो गई। दूसरी बार जब ऐसा हुआ, तो स्लिप में खड़े रोहित शर्मा गुस्से में आ गए और वो सुंदर को मारने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, रोहित ने ऐसा मजाक में किया था। जब रोहित ने ऐसा किया तो रोहित भी उनके इस अंदाज को देखकर हंसी नहीं रोक पाए। 

दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हुआ पहला वनडे टाई रहा था। वहीं, दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हराया था। श्रीलंका की तरफ से जैफ्री वैंडरसे ने सबसे अधिक 6 विकेट लिए थे। भारतीय टीम तीसरे वनडे में प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। केएल राहुल के स्थान पर ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। वहीं, मध्य क्रम में बैटिंग को मजबूत करने के इरादे से रियान पराग का भी डेब्यू हो सकता है। 

5379487