Logo
WPL 2024, DCW vs MIW, Shabnim Ismail: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 12वें मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MIW) को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के हाथों 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने इस मैच में महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी।

WPL 2024, DCW vs MIW, Shabnim Ismail: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 12वें मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MIW) को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के हाथों 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। मुकाबले में शबनीम इस्माइल ने इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज ने इस मैच में महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। 

मुंबई की शबनीम इस्माइल ने फेंकी सबसे तेज गेंद
WPL 2024 के 12वें मैच में शबनीम इस्माइल ने 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की, जिसे ब्रॉडकास्ट पर स्पीड-गन ने रिकॉर्ड किया। बता दें कि शबनीम इस्माइल WPL में मुंबई की टीम की ओर से खेल रही हैं। मुंबई इंडियंस (MIW) को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के बीच मैच में MIW 2 बदलावों के साथ मैदान पर उतरी थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा शबनीम इस्माइल की प्लेइंग 11 में वापसी हुई थी। शबनीम ने मुकाबले के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर इतना जोर लगाया किया वह इतिहास बन गई। शबनीम की यह गेंद मेग लैनिंग के पैड पर जाकर लगी। मुंबई इंडियंस के खेमे ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे ठुकरा दिया। पारी खत्म होने के बाद जब शबनीम से इस गेंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह जब गेंदबाजी करती हैं तो बड़ी स्क्रीन की ओर नहीं देखती हैं।"

शबनीम को मिली एक सफलता
इससे पहले तक इंटरनेशनल क्रिकेट (महिला) में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी शबनीम इस्माइल के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी थी। वनडे विश्व कप 2022 में उन्होंने  2 बार 127 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार किया था। मुकाबले की बात करें तो दिल्ली के खिलाफ शबनीम इस्माइल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 11.50 की इकॉनमी से 46 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, इस खिलाड़ी की कर दी छुट्टी

5379487