Logo
Mike Procter: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर का शनिवार (17 फरवरी) को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल की सर्जरी के बाद जटिलताओं के कारण उनका निधन हुआ है।

Mike Procter: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर का शनिवार (17 फरवरी) को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल की सर्जरी के बाद जटिलताओं के कारण उनका निधन हुआ है। उनकी पत्नी मैरीना ने मीडिया को बताया कि सर्जरी के दौरान उन्हें एक जटिलता का सामना करना पड़ा और ICU में रहने के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया। वह अपने समय के महान ऑलराउंडर में से एक थे। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। 

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2024: भारतीय टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा का फिर गरजा बल्ला, मणिपुर के खिलाफ ठोका शतक

कई भूमिकाओं में नजर आए प्रॉक्टर

माइक प्रॉक्टर दक्षिण अफ्रीकी टीम के पहले कोच थे। इसके अलावा वह इंग्लिश काउंटी ग्लॉस्टरशायर का भी हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर में सात टेस्ट मैच खेले। रंगभेद के चलते दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर के तौर पर उनका इंटरनेशनल करियर लंबा नहीं चला। प्रॉक्टर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मैच रेफरी के पैनल में भी रहे। उन्होंने 401 प्रथम श्रेणी खेल खेले। इस दौरान 667 पारियों में उन्होंने 36.01 की औसत से 21936 रन बनाए। इस प्रारूप में उन्होंने 109 अर्धशतक लगाने के साथ ही 48 शतक भी जड़े। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 19.53 की औसत और 2.53 की इकॉनमी से 1417 विकेट भी चटकाए। इस दौरान उन्होंने 15 बार 10 विकेट हॉल और 70 बार 5 विकेट हॉल लिया। 

7 टेस्ट मैच खेले

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रॉक्टर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 7 टेस्ट की 10 पारियों में 226 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 25.11 की रही। टेस्ट में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा। इसके अलावा दिग्गज ऑलराउंडर ने 14 पारियों में 15.02 की औसत और 2.44 की इकॉनमी से 41 विकेट भी चटकाए। 9/103 एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। उन्होंने टेस्ट करियर में 1 बार 5 विकेट हॉल लिया। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें! सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज हुआ इंजर्ड

5379487