India at Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में बीता सोमवार भारतीय खेलों के इतिहास में यादगार बन गया। इतिहास रचा गया, रिकॉर्ड टूटे और नई उपलब्धियां हासिल हुईं और ये सब सिर्फ 12 घंटे में हुआ। भारत ने 8 पदक जीते और मेडल टैली में पदकों की संख्या 15 पहुंच गई।

सिर्फ़ एक दिन में भारत ने 1988-2016 के बीच पैरालंपिक में जीते गए अपने सभी पदकों की बराबरी कर ली और एक भी ओलंपिक में जीते गए पदकों से ज़्यादा मेडल जीत लिए। यह निश्चित रूप से भारत के पैरालंपिक/ओलंपिक इतिहास का सबसे विजयी दिन था। यह वास्तव में भारतीय खेल इतिहास के सबसे महान दिनों में से एक था। इससे पहले, भारत का पैरालंपिक गेम्स में सबसे बेहतर दिन 30 अगस्त, 2021 था। 

सुमित अंतिल पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए और उन्होंने यह उपलब्धि बहुत ही शानदार तरीके से हासिल की। उन्होंने पैरालंपिक में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया (दो बार)। नितेश कुमार ने भी बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन में तुलसीमथी मुरुगेसन (एसयू5) और सुहास यतिराज (एसएल4) ने रजत पदक जीते और एथलेटिक्स में योगेश कथुनिया (डिस्कस एफ56) ने रजत पदक जीता।

शीतल देवी और राकेश कुमार की अद्वितीय जोड़ी ने मिश्रित कंपाउंड तीरंदाजी में शानदार कांस्य पदक जीता, जबकि बैडमिंटन स्टार मनीषा रामदास (एसयू5) और नित्या श्री सिवन (एसएच6) ने भी कांस्य पदक जीता।