Logo
SA 20 Final Sunrisers Eastern vs Durban Super Giants: आईपीएल 2024 से पहले सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका में SA20 लीग का खिताब जीता। फाइनल में ईस्टन केप ने डरबन सुपर जायंट्स को 89 रन से हराया।

Sunrisers Eastern Cape VS Durban Super Giants SA 20 Final: आईपीएल 2024 से पहले सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने सात समंदर पार अपना जलवा दिखाया है और साउथ अफ्रीका में खेले गए SA20 लीग का खिताब जीता। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 के फाइनल में डरबन सुपर जायंट्स को 89 रन से हराया और लगातार दूसरा खिताब जीता। ईस्टर्न केप की जीत के हीरो ऑलराउंडर मार्को यानसेन रहे। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके। 

इस मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। डेविड मलान (6) के जल्दी आउट होने के बाद टॉम एबेल, एडेन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स ने अच्छी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। एबेल और जॉर्डन हर्मन के बीच 52 गेंद में 90 रन की साझेदारी हुई जबकि मार्करम और स्टब्स ने 55 गेंद में नाबाद 98 रन जोड़े। स्टब्स ने महज 30 गेंद में 56 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के उड़ाए। 

205 रन के टारगेट का पीछा करते हुए डरबन सुपर जायंट्स की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। ओपनर क्विंटन डिकॉक 3 रन बनाकर डेनिएल वॉरेल की गेंद पर बोल़्ड हो गए। वॉरेल को अगली ही गेंद पर दूसरा विकेट भी मिल जाता, अगर फर्स्ट स्लिप में मार्को यानसेन जेजे स्मट्स का कैच नहीं छोड़ते। हालांकि, यानसेन ने जल्द ही स्मट्स को आउट कर अपनी गलती सुधार ली। स्मट्स 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भानुका राजपक्षे भी बिना खाता खोले लौट गए। 

84 रन पर सुपर जायंट्स के 7 विकेट गिर गए थे
7 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद सुपर जायंट्स के लिए वापसी लगभग नामुमकिन ही थी। लेकिन, वियान मुल्डर ने मैथ्यू ब्रेट्जकी के साथ 56 रन की साझेदारी कर टीम की हार टालने की कोशिश की। लेकिन, मुल्डर (38) के आउट होते ही सुपर जायंट्स की वापसी की सारी उम्मीद खत्म हो गई। एक गेंद बाद ही बैट्जकी को बार्टमैन ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए। सुपर जायंट्स ने 84 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। 

यानसेन ने 5 विकेट झटके
इसके बाद सुपर जायंट्स की पूरी कोशिश हार का अंतर कम करने पर ही थी। लेकिन, मार्को यानसेन के तूफान के आगे आखिरी तीन विकेट 31 रन के भीतर गिर गए। डरबन सुपर जायंट्स 17 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गए। 

5379487