IPL 2024: क्या रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने से मायूस हैं सूर्यकुमार? सोशल मीडिया पोस्ट से उठे सवाल

suryakumar yadav
X
सूर्यकुमार यादव ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
IPL 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया। इससे फैंस तो मायूस हैं ही। सूर्यकुमार यादव भी शायद इससे नाखुश हैं।

नई दिल्ली। रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं। एक दिन पहले ही फ्रेंचाइजी ने रोहित के स्थान पर हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बनाया। रोहित को कप्तानी से हटाने से मुंबई इंडियंस के फैंस तो नाराज हैं ही अब ऐसा लग रहा है कि खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं हैं। कम से कम सूर्यकुमार यादव के सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसा ही लग रहा।

सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। हालांकि, सूर्या ने अपने इस पोस्ट में कुछ लिखा तो नहीं है, बस टूटे हुए दिल की इमोजी शेयर की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यही इमोजी लगाई है। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा के लिए ये इमोजी शेयर की है।

क्या हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से नाराजगी?
बता दें कि एक दिन पहले मुंबई इंडियंस ने एक बयान जारी कर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की जानकारी दी थी। हालांकि, फ्रेंचाइजी की पोस्ट पर किसी भी खिलाड़ी ने कोई कमेंट नहीं किया था। इससे ऐसा लग रहा है कि टीम के खिलाड़ी मैनेजमेंट के इस फैसले से पूरी तरह खुश नहीं हैं।

रोहित ने 5 बार मुंबई को चैंपियन बनाया
रोहित शर्मा 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। उनकी अगुआई में मुंबई इंडियंस ने 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) में आईपीएल का खिताब जीता था। वो लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।

पंड्या को गुजरात से मुंबई ने ट्रेड किया था
मुंबई इंडियंस ने हाल ही में पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। पंड्या के लिए दोनों फ्रेंचाइजी के बीच कैश डील हुई थी। उसी वक्त से ये कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई इंडियंस पंड्या को कप्तान बना सकती है। पंड्या ने 2022 में अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का चैंपियन बनाया था। इस साल टीम रनरअप रही थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story