Logo
Joginder Sharma Meet MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, जोगिंदर शर्मा भी पुलिस विभाग में डीएसपी की नौकरी कर रहे हैं।

Joginder Sharma Meet MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट फैंस 2007 का टी20 विश्वकप नहीं भूल सकते। जब पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जोगिंदर शर्मा ने भारत को जीत दिलाई थी। पहली बार टी20 विश्वकप में जीत के बाद जोगिंदर भारत के हीरो बन गए थे। लेकिन उसके बाद वह कही गायब से हो गए। जोगिंदर शर्मा 12 सालों के बाद अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिले। उन्होंने धोनी से मुलाकात की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- लंबे समय के बाद माही से मिला।  

जोगिंदर शर्मा विश्वकप के बाद क्रिकेट से दूर हो गए और फिर कभी क्रिकेट में लौटकर नहीं आए। विश्वकप फाइनल में उन पर तब के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भरोसा दिखाया था, जिस पर जोगिंदर खरे उतरे और पहले टी20 विश्वकप में जीत भारत की हुई थी। धोनी से मिलने के बाद जोगिंदर शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें लिखा- बहुत लंबे समय के बाद @mahi7781 से मिलकर अच्छा लगा। आज लगभग 12 साल बाद आपसे मिलने का मजा ही कुछ और था। 

जब धोनी ने जोगिंदर शर्मा को दिया आखिरी ओवर 
टी20 विश्वकप 2007 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने थे। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 12 रन की जरूरत थी। ऐसे वक्त में टीम इंडिया में अनुभवी गेंदबाज थे, लेकिन धोनी ने गेंद युवा जोगिंदर शर्मा को थमाई। तमात क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस को हैरानी हुई कि आखिर धोनी ये फैसला कैसे और क्यों कर लिया। लेकिन धोनी को उन पर पूरा भरोसा था 

ओवर की पहली बॉल वाइड हो गई। दूसरी बॉल पर कोई रन नहीं बना। तीसरी बॉल पर मिस्बाह उलहक ने छक्का लगाया। अब पाकिस्तान को 4 गेंद भी 6 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर मिस्बाह उलहक ने फाइन लेग के ऊपर से स्कूप शॉट लगाकर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे वहां खड़े श्रीसंथ के हाथों में चली गई और भारत ने पहला टी20 विश्वकप जीत लिया।    

5379487