Logo
NED vs SA Highlights: कमजोर मानी जा रही नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को कड़ी चुनौती दी। अफ्रीका टीम बड़ी मुश्किल से 104 रन बना पाई।

NED vs SA Highlights T20 World Cup 2024: टी20 विश्वकप 2024 में दो उलटफेर हो गए। पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। इसके बाद शनिवार को अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से करारी शिकस्त दी। वहीं, शनिवार को ही नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका में शानदार और रोमांचक मैच हुआ। इसमें नीदरलैंड ने शानदार क्रिकेट खेला और अफ्रीका को जोरदार टक्कर दी। हालांकि आखिर में जीत दक्षिण अफ्रीका की हुई। 

5 से कम का रनरेट, 18.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
पहली पारी में नीदरलैंड 103 रन ही बना पाई। अफ्रीकी गेंदबाजों ने नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर आक्रमण किया। नीदरलैंड की तरफ से सायब्रांड एंजिलब्रेचेट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। अफ्रीका 104 रन के छोटे टोटल को चेज करने उतरी, लेकिन नीदरलैंड के गेंदबाजों ने अफ्रीका की तरह शानदार गेंदबाजी की। 

अफ्रीकी टीम ने खाता खोले बिना विकेट गंवा दिया। एक के बाद एक टीम के लगातार 4 विकेट गिर गए। 12 रन पर 4 विकेट गिए गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने साझेदारी बनाई, लेकिन एक फिर से ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसन के आउट होते हुए टीम दबाव में आने लगी। इसके बाड डेविड मिलर ने 2 चौके और छक्का मारकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी। मिलर ने 59 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। अफ्रीका ने लक्ष्य को हासिल तो कर लिया, लेकिन 104 रन बनाने में 18.5 ओवर यानी 108 गेंद खेलनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका ने 5 से भी कम के रनरेट से रन बनाए। 

विश्वकप में कोई टीम कम नहीं 
टी20 विश्वकप में देखा जा रहा है कि कोई भी टीम इतनी आसानी से नहीं हार रही। कहने को कमजोर टीम मजबूत टीम को बराबरी की टक्कर दे रही है। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला हो या नीदरलैंड-दक्षिण अफ्रीका का मैच। इसके अलावा अफगानिस्तान और अमेरिका ने तो मजबूत न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को धुल चंटा दी थी 

5379487