Team India T20 WC 2024: टी20 विश्वकप 2024 की ट्रॉफी जीतकर अब टीम इंडिया अपने वतन लौट रही है। बारबाडोस से टीम स्पेशल प्लाइट से उड़ान भर चुकी है। भारतीय टीम देर रात तक दिल्ली में लैंड कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिल सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी खिलाड़ियों का सम्मान भी करेंगे। 

17 साल पुरानी यादें होगी ताजा 

वहीं, टीम इंडिया 16 सालों के बाद एक बार फिर मुंबई का दौरा करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई की सड़कों पर खुली बस में परेड करेगी। साल 2007 में धोनी की कप्तानी में टी20 विश्वकप जीतने के बाद टीम ने खुली बस में परेड की थी। तब खिलाड़ियों ने पूरा शहर घूमा था। उस वक्त विजेता खिलाड़ियों के दीदार के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था। मानो कभी न रुकने-थकने वाला मुंबई थम सा गया था। सड़कें फैंस से पट गई थी।