Vinesh Phogat at Paris Olympics: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई। वह फाइनल खेलने वाली थी। इससे पहले उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन बताकर अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे करोड़ा भारतवासियों का गोल्ड जीतने का सपना भी टूट गया। खुद विनेश फोगाट इस घटना से बेहद दुखी हैं। 

एक्स पर विनेश फोगाट की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें पेरिस ओलंपिक से इस तरह बाहर होने पर विनेश बेहद मायूस और दुखी लग रही हैं। विनेश फोगाट की अयोग्यता को लेकर चल रही चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही। इसमें वह थककर एक कोने में बैठी नजर आ रही हैं। फोटो को मुफद्दल वोहरा ने एक्स पर शेयर किया। जिसमें दावा किया गया कि फोगट बेहोश हो गई और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस फोटो को 3 लाख से अधिक बार देखा गया है। साथ ही इसमें लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रहीं। एक यूजर ने लिखा- हम अपनी विनेश फोगाट के लिए न्याय चाहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजबूत रहो विनेश। भारत आपके साथ खड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, वजन 100 ग्राम अधिक निकला, अब मेडल नहीं मिलेगा

बुधवार को पेरिस से खबर आई कि भारत की पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। फाइनल मुकाबले से पहले उनका वजन किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक निकला। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में खेल रही थी। मंगलवार को उन्होंने एक के बाद एक तीन मुकाबले जीते थे। उन्होंने जापान की गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर सुसाकी को हराया। इसके बाद यूक्रेन और आखिर में क्यूबा की रेसलर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।