Vinesh Phogat: कर्मों का फल... गीता फोगाट ने क्यों कसा विनेश फोगाट पर तंज, जीजा भी हुए नाराज 

Vinesh Phogat
X
Vinesh Phogat
Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी तो बहन गीता फोगाट और जीजा पवन सरोहा नाराज हो गए।

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में अपील खारिज होने के बाद विनेश फोगाट की वतन वापसी हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। उनका स्वागत करने पूर्व भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक एयरपोर्ट पहुंचे। विनेश दिल्ली से अपने गांव के लिए रवाना हो गईं।

देश वापसी से पहले विनेश ने 3 पन्नों का एक पत्र अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। इसमें विनेश ने भावुक बातें लिखीं। विनेश कहा कि मैंने अपनी तरफ से सारी कोशिशें कीं, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। लेकिन मैं हार नहीं मानूगीं।

विनेश के पास के बाद गीता फोगाट ने एक्स पर लिखा- कर्मों का फल सीधा सा है। छल का फल छल, आज नहीं तो कल। विनेश को पेरिस ओलंपिक में 100 अधिक वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

गीता के पति पवन सरोहा भी विनेश से नाराज दिखे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- विनेश आपने बहुत बढ़िया लिखा है, लेकिन तुम आज अपने ताऊ महावीर फोगाट को भूल गईं। उन्होंने आपको कुश्ती सिखाई। भगवान आपको सदबुद्धि दें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story