Virat Kohli: विराट कोहली की गोद में बेटा अकाय, VIDEO; लंदन में स्पॉट हुई फैमिली   

Virat Kohli With Son Akaay: विराट कोहली लंदन में अपने बेटे अकाय के साथ स्पॉट हुए हैं। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखीं।;

Update:2024-07-18 19:17 IST
विराट कोहली अपने बेटे अकाय और पत्नी अनुष्का के साथ लंदन में स्पॉट हुए।Virat Kohli Spotted In London With Son Akaay and Wife Anushka Sharma
  • whatsapp icon

Virat Kohli With Son Akaay: टी20 विश्वकप के बाद विराट कोहली लंदन चले गए हैं। वहां उनकी फैमिली पहले से मौजूद हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा और दो बच्चों से मिलने कोहली भी ब्रिटेन चले गए। मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होने के बाद विराट सीधे लंदन के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। वहीं, अब लंदन में विराट कोहली अपने बेटे अकाय के साथ स्पॉट हुए हैं। उनका वीडियो सामने आया है। हालांकि इसमें विराट और अकाय का चेहरा नहीं दिख रहा है।  

एक्स पर विराट कोहली फैन पेज पर शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का को देखा जा सकता है। खासकर विराट अपने बच्चे के साथ फूल की दुकान पर देखे जा रहे हैं। बेटा अकाय, कोहली की गोद में है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए थे। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृष्णा दास की स्टेज पर परफॉर्म करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया था। इसके बाद विराट ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। 

श्रीलंका सीरीज खेलेंगे कोहली!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली भारत और श्रीलंका के बीच आगामी वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे। उन्होंने विश्वकप के फाइनल में 76 रनों का पारी खेलकर फॉर्म में लौटने का इशारा कर दिया है। विराट कोहली को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद उन्होंने टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके बाद रोहित ने भी टी20 से संन्यास ले लिया।  

Similar News