Logo
Who is Uday Saharan: दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा अंडर-19 विश्व कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला 11 फरवरी को विलोमूर पार्क में खेला जाएगा।

Who is Uday Saharan: दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा अंडर-19 विश्व कप 2024 (Under 19 World Cup 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला 11 फरवरी को विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। भारतीय अंडर-19 टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम को 2 विकेट से हराया था। भारत की जीत के हीरो कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) रहे। उन्होंने 124 गेंदों पर 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। भारत के 4 खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में सहारन ने सचिन दास के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी हुई। दास अपने शतक से चूक गए और उन्होंने 95 गेंदों पर 96 रन बनाए। आइए जानते हैं कि कौन हैं उदय सहारन जिन्होंने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा विश्वकप का फाइनल!, 18 साल पुरानी हार का बदला ले सकती टीम इंडिया

बचपन से ही थे क्रिकेट के शौकीन
भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान उदय (Uday Saharan) राजस्थान के गंगानगर के निवासी हैं। 8 सितंबर 2004 को जन्मे उदय बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत श्रीगंगानगर की मयूर क्रिकेट एकेडमी से की। 12 साल की उम्र से उन्होंने क्रिकेट को सीरियसली लिया और इसी में करियर बनाने की ठानी। क्रिकेट में करियर बनाने के लिए वह पंजाब चले गए और उन्होंने पंजाब क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह पंजाब की ओर से अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 खेल चुके हैं। चैलेंजर्स ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। उदय के पिता संजीव सहारन भी क्रिकेटर रह चुके हैं। इसके अलावा वह ग्रेड वन के कोच भी हैं।  पिता भी चाहते थे कि बेटा क्रिकेटर बने। ऐसे में उदय को शुरुआती कोचिंग उनके पिता ने ही दी। इसके बाद उदय बठिंडा चले गए। 

धोनी से खास कनेक्शन
उदय (Uday Saharan) का महेंद्र सिंह धोनी से खास कनेक्शन है। वह पूर्व भारतीय कप्तान की तरह ही मैदान पर कूल नजर आते हैं। टूर्नामेंट में उदय के प्रदर्शन की बात करें तो वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उदय अंडर-19 विश्व कप 2024 के 6 मुकाबलों में 64.83 की औसत से 389 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उन्होंने दुबई में अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। इसके अलावा वह गुवाहाटी में अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।  कप्तान उदय ने वहां 4 पारियों में 297 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बहुत अच्छी खबर, खुद कोच रिकी पोंटिंग ने लगा दी मुहर

5379487