Logo
Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने टी20 में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोषा ने शानदार पारियां खेली।

Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने यूएई को 202 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में यूएई की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 123 ही बना पाई।

भारत ने इस मुकाबले में 201 रन बनाकर नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। यह टीम इंडिया का टी20 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले टीम इंडिया का सर्वोच्च टी20 स्कोर 198 रन था। 

6 साल पहले बनाया था सर्वोच्च स्कोर 
भारतीय पारी में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 47 गेंद पर 66 रन बनाए। उन्होंने पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, रिचा घोषा ने भी 29 गेंदों पर 64 रन बनाए। पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने मार्च 2018 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में 198 रनों का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं, रिचा घोषा ने 64 रन बनाकर एक रिकॉर्ड बना दिया। वह फिफ्टी लगाने वाली भारत की सबसे युवा विकेटकीपर हैं।  

हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने संभाला मोर्चा 
भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना तो जल्दी आउट हो गई, लेकिन शेफाली वर्मा ने 37 रन बनाए। पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद भारतीय पारी को हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने संभाला और अंजाम तक ले गए। वहीं, पहाड़ जैसे स्कोर के सामने यूएई बिखर गई। 

5379487