WPL 2024, DCW vs UPW: यूपी वॉरियर्स ने 1 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, लीग में अपने को जिंदा रखा; दीप्ति शर्मा ने ली हैट्रिक

DCW vs UPW
X
यूपी ने जीता मुकाबला।
WPL 2024, DCW vs UPW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 15वें मुकाबले में शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स (UPW) की टक्का दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से हुई।

WPL 2024, DCW vs UPW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 15वें मुकाबले में शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स (UPW) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से हुई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। यूपी वॉरियर्स की ओर से दीप्ति शर्मा ने हैट्रिक ली और अर्धशतक भी लगाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली की औसत शुरुआत
139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत औसत रही। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी हुई। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर साइमा ठाकुर ने शेफाली वर्मा को बोल्ड किया। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और 2 चौकों के साथ 15 रन बनाए। इसके बाद मेग लैनिंग ने एलिस कैप्सी के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन ने उन्हें ग्रेस हैरिस के हाथों कैच आउट कराया। कैप्सी ने 23 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए।

मेग लैनिंग ने जड़ा अर्धशतक
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग LBW आउट हुईं। उन्होंने 46 गेंदों पर 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके भी लगाए। दीप्ति शर्मा ने यह विकेट अपने नाम किया। 112 के स्कोर पर जेमिमा रोड्रिग्स पवेलियन लौटीं। उन्होंने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए। साइमा ठाकुर ने उन्हें सोफी एक्लेस्टोन के हाथों कैच आउट कराया। 19वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने 3 शिकार किए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एनाबेल सदरलैंड (6) को बोल्ड किया। अगली ही गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने ग्रेस हैरिस को कैच थमा दिया। रेड्डी गोल्डन डक का शिकार हुईं। ओवर की चौथी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने शिखा पांडे को कॉट एंड बोल्ड किया। शिखा ने 2 गेंदों पर 4 रन बनाए।

गेंदबाजों ने कराई यूपी की वापसी
आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट खोए। ग्रेस हैरिस ने तीसरी गेंद पर राधा यादव (9) को बोल्ड किया। अगली ही गेंद पर जेस जोनासेन (11) रन आउट हुईं। ओवर की 5वीं गेंद पर तितास साधु (0) ने डेनिएल व्याट को कैच थमा दिया। यूपी वॉरियर्स की ओर से दीप्ति शर्मा को 4 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा साइमा ठाकुर और ग्रेस हैरिस ने 2-2 और सोफी एक्लेस्टोन ने 1 शिकार किया।

यूपी वॉरियर्स की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और दूसरे ही ओवर में तितास साधु ने यूपी वॉरियर्स की सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे को बोल्ड किया। किरण ने 1 चौके की बदौलत 5 गेंदों पर 5 रन बनाए। इसके बाद कप्तान एलिसा हीली और दीप्ति शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। 56 के स्कोर पर एलिसा हीली एनाबेल सदरलैंड को कैच थमा बैठीं। उन्होंने 30 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। एलिस केप्सी ने अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 10वें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने ताहलिया मैकग्राथ को बोल्ड किया। ताहलिया सस्से में पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 4 गेंदों पर 3 ही रन बनाए।

दीप्ति शर्मा ने लगाया अर्धशतक
14वें ओवर की 5वीं गेंद पर राधा यादव ने ग्रेस हैरिस (14) को जेस जोनासेन के हाथों कैच आउट कराया। 100 के स्कोर पर यूपी को 5वां झटका लगा। तितास साधु ने श्वेता सहरावत (4) को बोल्ड किया। 101 के स्कोर पर यूपी का छठा विकेट गिरा। राधा यादव ने पूनम खेमनार (1) को कॉट एंड बोल्ड किया। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन स्टंपिंग आउट हुईं। उन्होंने 1 छक्के की मदद से 7 गेंदों पर 8 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी कर रहीं दीप्ति शर्मा आखिरी ओवर में कैच आउट हुईं। उन्होंने 48 गेंदों पर 59 रन बनाए। साइमा ठाकुर 5 और एस सुल्ताना 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तितास साधु और राधा यादव ने 2-2 शिकार किए। उनके अलावा शिखा पांड़े, अरुधति रेड्डी, जेस जोनासेन, एलिस कैप्सी ने 1-1 विकेट झटका।

ये भी पढ़ें: WPL 2024, MIW vs GG: पिछली हार का हिसाब चुकता करने पर होगी गुजरात जायंट्स की नजर, जानिए मैच से जुड़ी A To Z जानकारी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story