WPL 2024, DCW vs RCBW: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DCW vs RCBW
X
दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से।
WPL 2024, DCW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 17वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (DCW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हो रहा है।

WPL 2024, DCW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 17वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (DCW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हो रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टॉस के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी मैदान पर नजर आईं। आज के मैच में RCBW तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं दिल्ली की टीम में 1 बदलाव किया गया है।

WPL 2024 में DCW ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर है। दूसरी ओर RCBW ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम को 3 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। RCBW अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, तितास साधु।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कसाट, जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।

जीत पर होगी RCBW की नजर
दिल्ली कैपिटल्स (DCW) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों की बात करें तो DCW का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 3 बार भिड़ंत हुई है और हर बार DCW ने बाजी मारी है। इस सीजन के 7वें मैच में DCW ने RCBW को 25 रन से हराया था। WPL 2023 में दोनों टीमें 2 बार टकराईं थीं। WPL 2023 के दूसरे मैच में DCW ने RCBW को 60 रन से हराया था। साथ ही पिछले सीजन के 11वें मैच में DCW ने RCBW को 6 विकेट से पटखनी दी थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स ने किया जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट का ऐलान, फिल साल्ट को अपने साथ जोड़ा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story