Logo
WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का शुक्रवार, 23 फरवरी से आगाज हो रहा है। पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का शुक्रवार, 23 फरवरी से आगाज हो रहा है। पहले मैच में गत विजेता मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, एक्टर कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और शाहिद कपूर परफॉर्म करते नजर आएंगे। WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगी। इसके बाद 7 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से दूसरे सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। 

5 टीमों के बीच खेले जाएंगे 22 मैच

WPL 2024 में 5 टीमों के बीच कुल 22 मैच होंगे। लीग के पहले 11 मैच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम और आखिरी 11 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। फॉर्मेट की बात करें तो लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी। इसके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा। लीग में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं होगा। WPL 2024 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार  शाम 7:30 पर शुरू होंगे। इन मुकाबलों का लाइव टेलिकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी।

WPL की 5 टीमों के कप्तान

  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर
  • दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना
  • गुजरात जायंट्स: बेन मूनी
  • यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2024: श्रेयस अय्यर भी रणजी ट्रॉफी खेलने से कतरा रहे!, पीठ दर्द के कारण हटे थे; अब NCA पूरी तरह फिट बताया

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनम इस्माइल, फातिमा जाफर, अमनदीप कौर और एस सजना।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
मेग लैनिंग (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी, तान्या भाटिया, स्नेहा दीप्ति, तितास साधु और एनाबेल सदरलैंड।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड
स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, नादिन डी क्लर्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, केट क्रॉस, सबभिनेनी मेघना और सिमरन बहादुर।

गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड
बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, तरन्नुम पठान, ली ताहुहु, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप और वेदा कृष्णमूर्ति।

यूपी वॉरियर्स का स्क्वॉड
एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चामरी अट्टापट्टू, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना, डेनियल व्याट, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश और साइमा ठाकोर।

WPL 2024 का शेड्यूल

23 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, (बेंगलुरु)
25 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु)
26 फरवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, (बेंगलुरु)
28 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, (बेंगलुरु)
29 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
1 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, (बेंगलुरु)
2 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु)
3 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
4 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (बेंगलुरु)
5 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली)
6 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली)
7 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली)
8 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, (दिल्ली)
9 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, (दिल्ली)
10 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली)
11 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, (दिल्ली)
12 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली)
13 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, (दिल्ली)
15 मार्च: एलिमिनेटर (दिल्ली)
17 मार्च: फाइनल (दिल्ली)

ये भी पढ़ें: Akaay: आखिर कब बाज आएंगे लोग, विराट कोहली के बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर हुई शर्मनाक हरकत

5379487