WPL 2024: 23 फरवरी से विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज; जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें Live मुकाबले

WPL 2024 Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का शुक्रवार, 23 फरवरी से आगाज होने वाला है। पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी।;

Update:2024-02-21 11:39 IST
23 फरवरी से होगा WPL 2024 का आगाज।WPL 2024
  • whatsapp icon

WPL 2024 Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का शुक्रवार, 23 फरवरी से आगाज होने वाला है। पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते नजर आएंगे। WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगी।

5 टीमों के बीच होंगे 22 मुकाबले

WPL 2024 में 5 टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के सभी मुकाबले बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले सीजन सभी मैच मुंबई और नवी मुंबई में खेले गए थे। लीग के पहले 11 मैच बेंगलुरु में और बचे हुए मैच दिल्ली में होंगे। फॉर्मेट की बात करें तो लीग राउंड में 20 मैच होंगे। इसके बाद एलमिनेटर और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। साथ ही दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा। लीग में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पिता बनने के बाद आखिरी टेस्ट में वापसी करेंगे विराट कोहली!, जानिए अब मैदान पर कब नजर आएंगे

17 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

23 फरवरी से शुरू होने वाले WPL 2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। 23 फरवरी से 4 मार्च तक मुकाबले एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में और बचे हुए 11 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। लीग के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। इन मुकाबलों का लाइव टेलिकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। साथ ही मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी। फ्री में मुकाबले देखने के लिए फैंस को जियो सिनेमा एप डाउनलोड करना होगा। 

WPL 2024 का शेड्यूल

  • 23 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
  • 24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, (बेंगलुरु)
  • 25 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु)
  • 26 फरवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
  • 27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, (बेंगलुरु)
  • 28 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, (बेंगलुरु)
  • 29 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
  • 1 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, (बेंगलुरु)
  • 2 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु)
  • 3 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु)
  • 4 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (बेंगलुरु)
  • 5 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली)
  • 6 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली)
  • 7 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली)
  • 8 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, (दिल्ली)
  • 9 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, (दिल्ली)
  • 10 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली)
  • 11 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, (दिल्ली)
  • 12 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली)
  • 13 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, (दिल्ली)
  • 15 मार्च: एलिमिनेटर (दिल्ली)
  • 17 मार्च: फाइनल (दिल्ली)

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 4th Test: जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम, केएल राहुल रांची टेस्ट से बाहर; जानें क्या होगी भारत की प्लेइंग 11

Similar News