Logo
Yashasvi Jaiswal New Flat: यशस्वी जायसवाल एक समय में मुंबई में टेंट में रहा करते थे। लेकिन, अब वो भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं और उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है।

Yashasvi Jaiswal New Flat: यशस्वी जायसवाल आज भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अबतक जैसा प्रदर्शन किया है, उसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है। यशस्वी सीरीज में लगातार दो दोहरे शतक ठोक चुके हैं। इसी कामयाबी के बाद इस बैटर ने मुंबई में 5.38 करोड़ रुपये की कीमत का एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। 

22 साल के यशस्वी बेहद साधारण परिवार से हैं। काफी साल पहले वो क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए थे। उन्होंने इस शहर में काफी संघर्ष किया था। वो आजाद मैदान में टेंट में भी रहे थे। लेकिन क्रिकेटर बनने की अपनी जिद के कारण उन्होंने हर तरह की मुश्किलों को सहा और आज वो स्टारडम हासिल कर चुके हैं। 

यशस्वी ने मुंबई में एक और फ्लैट खरीदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बैटर यशस्वी ने एक्स बीकेएसी में 5.4 करोड़ रुपये का एल्ट्रा मॉर्डन फ्लैट खरीदा है। हालांकि, ये मुंबई में यशस्वी का पहला घर नहीं है। इससे पहले उन्होंने ठाणे में 5 कमरों का फ्लैट खरीदा था। इस बार यशस्वी ने बांद्रा ईस्ट में एक इमारत में अपार्टमेंट लिया है। 

पिछले महीने यशस्वी ने फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है
साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद यशस्वी ने पिछले महीने 7 जनवरी को इस फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ही यशस्वी लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में तीन बड़े शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने अबतक खेले 7 टेस्ट में 71 की औसत से 861 रन बनाए हैं। वो तीन शतक और 2 अर्धशतक ठोक चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: IND Playing XI 4th Test: जसप्रीत बुमराह को कौन रिप्लेस करेगा? मिडिल ऑर्डर की पहेली उलझी? जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वाइजैग और फिर राजकोट टेस्ट में दोहरा शतक ठोका था। इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया था। वो विराट कोहली और विनोद कांबली के बाद लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बैटर हैं। वो रांची टेस्ट में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। 

5379487