Logo
IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। लंच तक भारतीय टीम ने 314 रन बना लिए हैं और 440 रन की बढ़त प्राप्त की है।

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। लंच तक भारतीय टीम ने 314 रन बना लिए हैं और 440 रन की बढ़त प्राप्त की है। यशस्वी जायसवाल (149) और सरफराज खान (22) नाबाद हैं। यशस्वी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अपनी पारी में अब तक 11 चौके और 7 छक्के लगा चुके हैं। यशस्वी ने एक छक्का तो इतनी ताकत से लगाया कि उनकी गेंद से नुकसान हो गया। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में निभाई नाइटवॉचमैन की भूमिका, जानिए क्या होता है ये

तीसरे दिन हुए थे रिटायर्ड हर्ट

चौथे दिन शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद यशस्वी क्रीज पर आए। वह तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से कुछ समय पहले रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले यशस्वी ने 133 गेंद में 104 रन बनाए थे। इस दौरान वह 5 छक्के लगा चुके थे। यशस्वी जायसवाल ने चौथा 31वें ओवर में रेहान अहमद की गेंद पर चौथा सिक्स जड़ा। उनका यह शॉट काफी दमदार था। गेंद सीधा जाकर इंग्लैंड के डगआउट में रखी कुर्सी पर गिरी और यह कुर्सी टूट गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

शानदार फॉर्म में हैं यशस्वी

यशस्वी की बात करें तो वह शानदार लग में नजर आ रहे हैं, तीसरे दिन वह थोड़ा तकलीफ में नजर आए थे। उनकी कमर में दर्द हुआ था और वह मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन चौथे दिन वह मैदान पर उतरे। यशस्वी इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यशस्वी 3 टेस्ट की 6 पारियों में अब तक 480 रन बना चुके हैं। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 80 रन और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे। इसके बाद विशाखापत्तन में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी ने दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 290 गेंदों पर 209 रन बनाए थे। दूसरी पारी में यशस्वी के बल्ले से 17 रन निकले थे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: नर्वस 90 का शिकार हुए शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी के अनचाहे क्लब में हुई एंट्री

5379487