शादी के 8 साल बाद पिता बने जहीर खान: सागरिका ने बेटे को दिया जन्म; तस्वीर के साथ रिवील किया नाम

Zaheer Khan, Sagarika Ghatge welcomes baby boy, reveal his name, See photo
X
जहीर खान और सागरिका घाटगे ने बेबी बॉय का वेलकम किया है।
Zaheer Khan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे शादी के 8 साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने एक बेबी बॉय का वेलकम किया। सोशल मीडिया पर कपल ने बेटे की झलक दिखाई है।

Zaheer Khan-Sagarika Ghatge Welcomes Baby boy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं। शादी के 8 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी है और वे पहली बार पैरेंट्स बने हैं। सागरिका ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी पहली झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम भी रिवील किया है।

जहीर खान-सागरिका ने बेटे की तस्वीर की शेयर
जहीर खान और सागरिका घाटगे ने बुधवार को सोशल मडिया पर एक कंबाइंड पोस्ट के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की जिसमें क्रिकेटर अपने बेबी को गोद में लिए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस अपने हसबैंड और बेटे को निहारती हुई मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में कपल अपने बेटे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं।

इसके साथ ही इन्होंने बेबी का प्यारा सा नाम भी अपने फैंस के साथ साझा किया है। सोशल मीडिया पर आते ही चंद मिनटों में ये फोटो वायरल हो गई है। कपल ने अपने प्यारे बेटे का नाम फतेहसिन खान रखा है। एक फैमिली पोट्रेट फोटो शेयर करते हुए कपल ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा- "प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे नन्हे बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।"

ये भी पढ़ें- स्टार्स पर फिटनेस का खुमार: 89 के धर्मेंद्र ने शुरू की कसरत, सलमान खान ने जिम में बहाया पसीना; Photo Viral

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई
आपको बता दें, सागरिका की प्रेग्नेंसी पूरी तरह से गुप्त रखी गई थी। प्रेग्नेंसी के दौरान कपल को कम ही आउटिंग करते देखा गया। वहीं बच्चे का स्वागत करते हुए जब कपल ने इंस्टा पोस्ट शेयर किया तो फैंस हैरान रह गए। अब उन्हें फैंस और क्रिकेट जगत व बी-टाउन से लोग ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। क्रेकटर सुरेश रैना, एक्टर अंगद बेदी, पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा, हुमा कुरैशी, सारा तेंदुलकर, हरभजन सिंह, आथिया शेट्टी समेत तमाम सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

2017 में हुई थी कपल की शादी
बताते चलें, सागरिका और ज़हीर खान ने नवंबर 2017 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। जिसके बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था। सागरिका को शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे! इंडिया' (2007) में देखा गया था जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने 'फॉक्स', 'मिले ना मिले हम', 'रश' और 'इरादा' जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह मराठी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सागरिका ने रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 6' में भी हिस्सा लिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story