Logo
Begusarai News: बिहार के बेगसराय में 254 बच्चे 3 दिन से स्कूल कैंपस में बंद हैं। वह न बाहर निकल पा रहे और न परिजनों से मिल पा रहे। स्कूल संचालकों के आपसी विवाद के चलते यह स्थिति बनी है। बुधवार 7 अगस्त को पुलिस-प्रशासन की टीम विवाद सुलझाने पहुंची है।

Begusarai News: बिहार के बेगसराय में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल के 254 बच्चे 3 दिन से कैंपस में बंद हैं। वह न तो बाहर निकल पा रहे हैं और न ही परिजनों से मिल पा रहे हैं। बच्चों के समक्ष संकट की यह स्थिति दो भाइयों के आपसी विवाद के चलते बनी है। स्कूल संचालकों ने पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। घटनाक्रम साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। 

स्कूल कैम्पस में बच्चों के बंद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। वह नहीं माने तो गेट तोड़ने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। 

यह है विवाद की वजह 
समस्तीपुर निवासी चंद्रदेव सिंह को 2 बेटे पंकज सिंह और गोपी सिंह हैं। गोपी गांव में चिमनी, डेयरी और दवा कारोबार के अलावा स्कूल संचालित करता है। पहले इस स्कूल को दोनों भाई मिलकर चलाते थे, लेकिन कुछ पहले पंकज बाहर से पढ़कर गांव लौटे तो गोपी ने उसे स्कूल संचालन की जिम्मेदारी दे दी। जिसके बाद दोनों मिलजुल करने लगे। 2 साल से दोनों में भूमि विवाद चल रहा है। इस बीच चंद्रदेव सिंह ने स्कूल कैम्पस छोटे बेटे पंकज की पत्नी के नाम करा दिया। तभी से उनमें विवाद शुरू हो गया। 

250 बच्चे स्कूल परिसर में ही रहते हैं
दरअसल, समस्तीपुर की इस स्कूल में 700 बच्चे पढ़ते हैं। 250 बच्चे स्कूल परिसर में रहते हैं, लेकिन दबंगों ने स्कूल का रास्ता रोक दिया है, जिससे बच्चे बाहर नहीं निकल पा रहे। आरोपियों ने स्कूल के गेट को बुलडोजर से जाम कर दिया है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे कर दिए गए हैं, ताकि छात्र बाहर न निकल सकें। 

विवाद सुलझाने के निर्देश
सोमवार देर शाम गोपी सिंह ने फिर JCB से जमीन पर गड्ढे करा दिए। साथ ही मेन गेट के सामने ईंटों का ढ़ेर लगा दिया है। इससे स्कूल का मुख्य द्वार बंद हो गया। हॉस्टल के बच्चे कैम्पस में कैद हो गए हैं। पुलिस को बच्चों की परेशानी का पता चला तो मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को जल्द से जल्द विवाद सुलझाने का निर्देश दिया है।  

jindal steel jindal logo
5379487