Bihar News: बिहार में जीवित्पुत्रिका (जितिया) पर्व में अलग-अलग जिलों में स्नान के लिए गए 13 लोगों की डूबकर मौत हो गई। मृतको में 37 बच्चे शामिल हैं। साथ ही 6 महिलाएं हैं। इसके साथ ही तीन लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने गुरुवार 26 (सितंबर) को इसकी जानकारी दी है। ये घटनाएं बुधवार को त्योहार के दौरान राज्य के 15 जिलों में हुईं है। आजनकारी के लिए बता दें कि जीवित्पुत्रिका त्योहार के दौरान महिलाएं अपने बच्चों की कुशलता के लिए व्रत रखती हैं। इसमें पूजा की शुरुआत नदी- पोखर में नहाने से होती है।