Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार रात एक परिवार के 5 सदस्य बटाने नदी में बह गए। यह लोग कुटुंबा थाना क्षेत्र में स्थित महुआ धाम जा रहे थे। तभी पुल के पास बाइक समेत नदीं में डूब गए। पुलिस ने तीन लोगों को बचा लिया है, लेकिन मां-बेटे अब भी लापता हैं। घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अंबा देव पथ पर हुई इस घटना में कासमा थाना क्षेत्र के पखनोउर निवासी शीला देवी (45), दधपी गांव निवासी संतोष पाल और सत्यम कुमार (2), संतोष पाल की पत्नी प्रियंका देवी और उनके बेटे अभ्यम कुमार डूबे थे। इनमें से शीला देवी,  संतोष पाल और सत्यम को लोगों ने बचा लिया। जबकि, प्रियंका और उनके बेटे अभ्यम की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादसा: बांका में नहाने गई 4 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मौके पर पहुंचे यह अधिकारी 
घटना की सूचना मिलते ही अंबा अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंबा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई पंकज झा, एसआई सत्येंद्र झा, एसआई औरंगजेब खां सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुट गए।

रात 11.30 बजे तक चली खोजबीन
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में वह कामयाब हो गए, मां बेटे को नहीं तलाश पाए। नदी से निकाले गए लोगों को  कुटुंबा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग बाइक पर सवार होकर महुआ धाम जा रहे थे। एसडीआरएफ की टीम प्रियंका देवी और उनके पुत्र अभ्यम कुमार की तलाश कर ही है। रात में साढ़े 11 बजे खोजबीन की गई।