Bihar, Aurangabad News: आज देश के अलग-अलग राज्यों से लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। इसी कड़ी में अयोध्या पहुंचने से पहले ही औरंगाबाद जिले के एक BJP नेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। भाजपा नेता की मौत की खबर सुनकर उनके गांव में मातम छा गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुटुंबा के रहने वाले थे भाजपा नेता
मृतक की पहचान 65 वर्षीय उमेश सिंह उर्फ रामा सिंह के रूप में हुई है। रामा सिंह कुटुंबा थाना (Aurangabad Kutumba) क्षेत्र के गोवास विशुनपुर गांव के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को रामा सिंह अपने गांव से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में उत्तर प्रदेश के चंदौली में सड़क दुर्घटना में वे बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चोट ज्यादा होने की वजह से उनकी मृत्यू हो गई।

यह भी पढ़ेंः तुरंत खरीद लाएं ये सस्ता फोन, Full HD में देख सकेंगे प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

बताया जाता है कि, रामा सिंह अपने गांव के 4 लोगों के साथ रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे थे। जहां यूपी के चंदौली से ऑटो में सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जा रहे थे। इस दौरान चंदौली के पास ही उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद भाजपा नेता को आनन-फानन में इलाज के लिए चंदौली जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उमेश सिंह के साथ कुटुंबा निवासी उमेश सिंह, संतोष सिंह, गोवास निवासी विजय साहू और उनके पुत्र भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे थे। इस हादसे में सभी लोगों को चोटें आई हैं।