Logo
Aurangabad-Nabinagar News: चर्चित नाबालिग बच्ची हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑल्टो कार के डिक्की में शव रखकर शव को इन्द्रपुरी बराज में फेंक देने की बात भी स्वीकार किया गया।

Aurangabad-Nabinagar News: औरंगाबादा पुलिस ने नवीनगर थाना अन्तर्गत नाबालिग बच्ची के अपहरण व हत्या के काण्ड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ नबीनगर के बब्लू चन्दा गेस्ट हॉउस के कमरा में दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दिया। शव को छिपाने के नियत से आरोपियों ने ऑल्टो कार के डिक्की में शव रखकर शव को इन्द्रपुरी बराज में फेंक देने की बात भी स्वीकार किया गया।

बब्लू चंदा गेस्ट हाउस के संचालक गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में बब्लू चन्दा गेस्ट हॉउस के संचालक राकेश कुमार सिंह एवं उनके भाई धमेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों ने नाबालिग लड़की के साथ गेस्ट हॉउस के एक कमरे में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी जप्त कर लिया गया है। इस काण्ड में पूर्व में भी तीन नामजद अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले में जारी की प्रेस नोट

मामले ने देशभर में पकड़ा था तूल
नाबालिग बच्ची हत्याकांड का मामला देशभर में तूल पकड़ा और बिहार पुलिस पर मामले का जल्द खुलासा करने का दबाव था। राजपुत नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन से लेकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह तक ने न्याय का गुहार लगाया था और बच्ची के माता-पिता से मिलने नबीनगर पहुंचे थे। अब, इसी दबाव का नतीजा रहा कि औरंगाबाद पुलिस जांच में जुटी रही और सच सभी के सामने लाया।

जानें क्या था पूरा मामला
यह मामला 11 जून का है जब नाबालिग लड़की कोचिंग करने के बाद वापस घर नहीं लौटी थी। जिसके बाद लड़की की मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस को तीन दिन तक इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। 3 दिन बाद लड़की का शव रोहतास के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी पर बने बराज से पुलिस ने बरामद किया। उस वक्त पुलिस ने पोस्टमार्टम का हवाला देते हुए दावा किया था कि लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी घटना नहीं घटी है। लेकिन अब इस मामले का पूरा खुलासा हो गया। पूरे मामले को समझने के लिए क्लिक करें।

5379487