Banka Road Accident: बांका में शुक्रवार (18 अक्टूबर) की रात को भीषण हादसा के बाद बवाल मच गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने कीर्तन मंडली के‎ जत्थे को रौंद दिया। एक्सीडेंट में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। हादसे के बाद भीड़ आक्रोशित हो उठी। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस की ‎जीप को आग लगा दी। एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की। दारोगा को मारकर जख्मी कर दिया। बवाल को देखते पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ पहुंचे। लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। घटना फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह के पास की है।