बिहार उपचुनाव 2024: 4 सीटों में 51.36% वोटिंग, 38 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद, 23 नवंबर को नतीजे

Electronic Voting Machine
X
Bihar By Election Voting Live
बिहार की तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग चल रही है। चारों सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक 45.30% फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 47.73 फीसदी वोट रामगढ़ में डाले गए।

Bihar By Election Voting Live: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग चल रही है। तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ के चुनावी मैदान में उतरे 38 कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में बंद हो गई है। 12 लाख से ज्यादा वोटर्स ने मताधिकार का उपयोग कर अपना नेता चुन लिया है। चारों सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 51.36 फीसदी लोगों ने मतदान किया।बेलागंज में सबसे ज्यादा 53.4 प्रतिशत वोट डाले गए। 23 नवंबर को उपचुनाव की मतगणना होगी और नए विधायकों के चेहरे सामने आएंगे।

5 बजे तक 51.36 फीसदी वोटिंग

विधानसभा सीट वोटिंग%
रामगढ़ 52.40
इमामगंज 49.72
तरारी 50.10
बेलागंज 53.4
कुल 51.36

3 बजे तक 45.30 फीसदी वोटिंग

विधानसभा सीट वोटिंग%
रामगढ़ 47.73
इमामगंज 46.98
तरारी 42.70
बेलागंज 43.99
कुल 45.30

1 बजे तक 34.77 फीसदी वोटिंग

विधानसभा सीट वोटिंग%
बेलामगंज 35.51
रामगढ़ 34.43
इमामगंज 38.17
तरारी 30.90
कुल 34.77

इन सीटों पर 4 बजे तक वोटिंग
गया के नक्सल प्रभावित इमामगंज में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। यहां 346 बूथ बनाए गए हैं। 320 अति संवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। सिर्फ 26 बूथ पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

11 बजे तक 4 सीटों पर 22.28% मतदान

विधानसभा सीट वोटिंग%
रामगढ़ 21.56
इमामगंज 23.25
तरारी 19.60
बेलागंज 24.81
कुल 22.28%

वोटिंग के बीच विवाद
तरारी वोटिंग के दौरान बिहटा पंचायत के धर्मपुरा गांव में बनाए गए पोलिंग बूथ 223 पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। घटना में एक पक्ष के एक युवक का सिर फट गया, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आईं हैं। घटना एक पार्टी को वोट देने को लेकर हुई है। झड़प की सूचना के बाद ASP केके सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालातों पर काबू पा लिया है।

  • 9 बजे तक 4 सीटों पर 9.54% मतदान
विधानसभा सीट वोटिंग%
रामगढ़ 11.35
इमामगंज 8.46
तरारी 9.3
बेलागंज 9.12
कुल 9.53%

रामगढ़ के दो बूथों पर वोट का बहिष्कार
कैमूर के रामगढ़ विधानसभा के बूथ नंबर 57 और 58 पर ग्रामीणों ने पुलिया की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया है। मतदान केंद्र पर किसी भी राजनीतिक पार्टी के एजेंट नहीं पहुंचे हैं। बूथ नंबर 57 पर 1425 मतदाता और बूथ नंबर 58 पर 953 मतदाता हैं। मतदान केंद्र के पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी है।

7789 मतदाता पहली बार करेंगे वोट

कुल सीट 4
कुल वोटर्स 12 लाख 2 हजार 63
महिला 5 लाख 73 हजार 649
पुरुष 6 लाख 28 हजार 395
अन्य 19
फर्स्ट टाइम वोटर्स 7 हजार 789

जानें किस सीट पर कितने उम्मीदवार
चार विधानसभा क्षेत्र से कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। बेलागंज से सबसे अधिक 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तरारी से 10 और इमामगंज से 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा सबसे कम 5 प्रत्याशी रामगढ़ सीट से ताल ठोंक रहे हैं। चारों सीटों के हर बूथ पर हथियारबंद जवानों को तैनात किया है। पुलिस सुरक्षाबल और गृह रक्षकों को मिलाकर कुल 10 हजार पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाएं
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। जीतनराम ने एक्स पर लिखा है कि आज बिहार की बेलागंज, इमामगंज,तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं। एक सही प्रत्याशी का चुनाव विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जानें किस सीट पर किसके बीच सीधा मुकाबला
इमामगंज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी HAM पार्टी से चुनावी मैदान में हैं। दीपा को RJD के रौशन मांझी और जनसुराज के जितेंद्र पासवान चुनौती दे रहे हैं। तीनों के बीच कड़ी टक्कर है। रामगढ़ से भाजपा के अशोक कुमार सिंह, RJD के अजीत कुमार सिंह और जनसुराज के सुशील सिंह कुशवहा के बीच सीधा मुकाबला है। बेलामगंज से JDU की मनोरमा देवी, RJD के विश्वनाथ यादव और जनसुराग के मो.अमजद के बीच घमासान हो रहा है। तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत, CPIML के राजू यादव और जनसुराग की किरण सिंह के बीच मुकाबला है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story