बिहार में विभागों का बंटवारा: CM नीतीश ने गृह अपने पास रखा, तेजस्वी के सभी विभाग सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा को मिले, देखें लिस्ट

Bihar Cabinet Portfolio
X
Bihar Cabinet Portfolio
Bihar Cabinet Portfolio: 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद अपने पुराने सहयोगी भाजपा से हाथ मिलाकर नई सरकार बनाई थी। सीएम नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। 

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। सबकी नजर गृह विभाग पर थी। लेकिन नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। सामान्य प्रशासन भी नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है। जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के सभी विभाग दोनों नवनियुक्त उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के बीच बांटे गए हैं।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन
और विधि विभाग दिया गया है। वहीं दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मिला है।

6 दिन बाद विभागों का हुआ बंटवारा
28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद अपने पुराने सहयोगी भाजपा से हाथ मिलाकर नई सरकार बनाई थी। सीएम नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। विभागों का बंटवारा होने में 6 दिन लगा दिए गए।

देखें पूरी लिस्ट

मंत्री विभाग
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री 1. सामान्य प्रशासन
2. गृह
3. मंत्रिमंडल सचिवालय
4. निगरानी
5. निर्वाचन
ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।
सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री 1. वित्त
2. वाणिज्य-कर
3. नगर विकास एवं आवास
4. स्वास्थ्य
5. खेल
6. पंचायती राज
7. उद्योग
8. पशु एवं मत्स्य संसाधन
9. विधि
विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री 1. कृषि
2. पथ निर्माण
3. राजस्व एवं भूमि सुधार
4. गन्ना उद्योग
5. खान एवं भूतत्व
6. श्रम संसाधन
7. कला, संस्कृति एवं युवा
8. लघु जल संसाधन
9. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
विजय कुमार चौधरी 1. जल संसाधन
2. संसदीय कार्य
3. भवन निर्माण
4. परिवहन
5. शिक्षा
6. सूचना एवं जन-संपर्क
बिजेंद्र प्रसाद यादव 1. ऊर्जा
2. योजना एवं विकास
3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
4. ग्रामीण कार्य
5. अल्पसंख्यक कल्याण
डा. प्रेम कुमार 1. सहकारिता
2. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
3. आपदा प्रबंधन
4. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
5. पर्यटन
श्रवण कुमार 1. ग्रामीण विकास
2. समाज कल्याण
3. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
संतोष कुमार सुमन 1. सूचना प्रावैधिकी
2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
सुमित कुमार सिंह विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story