Logo
Bihar Lok Sabha Elections Results 2024 LIVE Updates: बिहार की सभी 40 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इसबार एनडीए ने 30 सीट और इंडिया गठबंधन ने 9 सीटों पर दर्ज की है। जबकि, एक सीट पूर्णिया की निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने जीता है।

Bihar Lok Sabha Chunav Results 2024: बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों का रिजल्ट आज हो गया है। 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए को कुल 30 सीट मिले, जिसमें भाजपा के 12, जदयू के 12, चिराग की पार्टी को 5, जीतनराम मांझी की पार्टी की 1 सीट शामिल है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन ने कुल 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें राजद की 4, कांग्रेस 3 और CPI(ML)(L) की 2 सीट शामिल है। जबकि एक अन्य सीट पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने जीत हासिल की।

कुल सीट JDU BJP RJD LJPRV CPI(ML) (L) HAMS INC IND
40 12 12 4 5 2 1 3 1

बांका में जदयू का जलवा
बांका लोकसभा सीट से एनडीए की ओर से जदयू द्वारा बनाए गए गिरिधारी यादव ने जीत हासिल की है। यहां से महागठबंधन की तरफ से आरजेडी ने जयप्रकाश नारायण यादव दूसरे स्थान पर रहे। गिरिधारी यादव को कुल 506678 मत मिले, जबकि जयप्रकाश नारायण को 402834 वोट मिले। इस सीट पर जीत-हार का अंतर 103844 वोटों का रहा।

. पिछले लोकसभा चुनाव में भी यही दोनों उम्मीदवार आमने-सामने हुए थे जिसमें जदयू के गिरिधारी यादव को जीत मिली थी. बांका यादव बाहुल्य क्षेत्र है और दोनों दलों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई थी. राजद की ओर से तेजस्वी यादव तो जदयू की तरफ से खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभाएं की थीं. इस बार दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना जतायी जा रही थी.

सुपौल से दिलेश्वर कामाईत जीते
जदयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामाईत ने सुपौल लोकसभा सीट से 169803 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस सीट से राजद के उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल 425235 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। दिलेश्वर कामाईत को कुल 595038 वोट मिले।

शिवहर से लवली आनंद 29143 वोट से जीते
पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। उन्हें कुल 476612 वोट मिले, जबकि इस सीट से दूसरे नंबर पर राजद के उम्मीदवार रितु जायसवाल रहीं, जिन्हें 447469 वोट मिले हैं। जीत-हार के लिए 29143 वोटों का अंतर रहा।

वाल्मीकि नगर से जदूय के सुनील कुमार जीते
वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार ने कुल 523422 वोट लेकर चुनाव जीत गए हैं। जबकि, राजद के उम्मीदवार दीपक यादव 424747 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। जीत हार के लिए वोटों का अंतर 98675 रहा।

बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जीते
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बाजी मारी है। गिरिराज सिंह ने अपने निकतम इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अबधेश कुमार रॉय को 81480 वोटों से हराया। अवदेश कुमार रॉय को कुल 567851 वोट मिले, जबकि गिरिराज सिंह को कुल 649331 वोट मिले।

कटिहार से तारीक अनवर जीते
कांग्रेस के उम्मीदवार तारीक अनवर कटिहार लोकसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने 49863 वोटो से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी को हराया। दुलाल चंद्र गोस्वामी को कुल 517229 वोट मिले। जबकि तारीक अनवर को 567092 वोट मिले।

पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल जीते
बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डा. संजय जायसवाल 136568 वोटों से जीत दर्ज की। जायसवाल को कुल 580421 वोट मिले। जबकि, पश्चिम चंपारण सीट से राजद प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। मदन मोहन तिवारी को कुल 443853 वोट पड़े।

राजद प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह जीते
अररिया से एनडिए समर्थित भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह ने 20094 वोटों से जीत दर्ज की है। प्रदीप कुमार सिंह को कुल 600146 वोट मिले। यहां से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार शाहनवाज ने 580052 वोट पाए।

भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर जीते
दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर 178156 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां दूसरे नंबर पर राजद के ललित कुमार यादव रहे। ललित कुमार को कुल 388474 वोट मिले।

उपेंद्र कुशवाहा हारे
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे एनडीए समर्थित उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हार गए हैं। इस सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह जीत दर्ज की है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे।

पप्पू यादव ने दर्ज की जीत
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकतम जदयू के प्रत्याशी 

नीतीश कुमार को मिलने लगा ऑफर: सूत्र
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं वैसे वैसे अब जोड़-तोड़ की रानीति भी शुरू हो गई है। अभी तक आए रुझानों में NDA और INDIA गठबंधन के बीच काटों का टक्कर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब सभी पार्टीयां नीतीश कुमार पर डोरा डालना शुरू कर दी है। नीतीश कुमार की पार्टी एनडीए के साथ मिलकर बिहार में कुल 16 सीटों पर चुनाव लड़ी है, जिसमें से लगभग 15 सीटों पर जीत दर्ज करने के करीब है। इसलिए अब एनडीए को सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार का साथ होना जरूरी सा हो गया है। लेकिन इधर इंडी गठबंध के लोग भी नीतीशन कुमार पर डोरा डालना शुरू कर दिया है।

Bihar Lok Sabha Elections Results 2024 LIVE: जानें किस सीट पर कौन जीते और हारे

लोकसभा सीट एनडीए प्रत्याशी आगे/पीछे INDIA प्रत्याशी आगे/पीछे अंतर निर्दलीय प्रत्याशी आगे/पीछे
औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह हारे अभय कुमार सिन्हा जीते 79111 पवन सिंह (काराकाट) हारे
काराकाट उपेंद्र कुशवाहा हारे राजाराम सिंह जीते 105858 पप्पू यादव (पूर्णिया) जीते
वाल्मीकि नगर सुनील कुमार जीते दीपक यादव हारे 98675 हिना शहाब (सीवान) हारे
पश्चिम चंपारण डॉ. संजय जायसवाल जीते मदन मोहन तिवारी हारे 136568    
पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह जीते डॉ राजेश कुमार हारे 88287    
बांका गिरिधारी यादव जीते जय प्रकाश नारायण यादव हारे 103844    
भागलपुर अजय कुमार मंडल जीते अजीत शर्मा हारे 73704    
खगड़िया राजेश वर्मा जीते संजय कुमार हारे 161131    
बेगूसराय गिरिराज सिंह जीते अबधेश कुमार रॉय हारे 81480    
समस्तीपुर शाम्भवी जीते सनी हजारी हारे 187251    
उजियारपुर नित्यानंद राय जीते आलोक कुमार मेहता हारे 60102    
हाजीपुर चिराग पासवान जीते शिव चंद्र राम हारे 170105    
सारण राजीव प्रताप रूडी जीते रोहिणी आचार्य हारे 13661    
महाराजगंज जनार्दन सिंह "सिग्रीवाल"  जीते आकाश कुमार सिंह हारे 102651    
सीवान विजयलक्ष्मी देवी जीते अवध बिहारी चौधरी हारे 92857    
गोपालगंज डॉ. आलोक कुमार सुमन जीते प्रेम नाथ चंचल उर्फ ​​चंचल पासवान हारे 127180    
वैशाली वीणा देवी जीते विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्न शुक्ला हारे 89634    
शिवहर लवली आनंद जीते रितु जायसवाल हारे 29143    
मुजफ्फरपुर राज भूषण चौधरी  जीते अजय निषाद हारे 234927    
दरभंगा गोपाल जी ठाकुर जीते ललित कुमार यादव हारे 178156    
मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव जीते डीए कुमार चंद्रदीप हारे 174534    
पूर्णिया संतोष कुमार हारे बीमा भारती हारे      
किशनगंज मुजाहिद आलम हारे मोहम्मद जावेद जीते 59692    
सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर जीते अर्जुन राय हारे 51356    
कटिहार दुलाल चंद्र गोस्वामी हारे तारिक अनवर जीते 49863    
झंझारपुर रामप्रित मंडल जीते सुमन कुमार महासेठ हारे 184169    
मधुबनी अशोक कुमार यादव जीते एमडी अली अशरफ फातमी हारे 151945    
सुपौल दिलेश्वर कामाईत जीते चंद्रहास चौपाल हारे 169803    
अररिया प्रदीप कुमार सिंह जीते शाहनवाज हारे 20094    
मुंगेर राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह जीते कुमारी अनीता हारे 80870    
नालंदा कौशलेन्द्र कुमार जीते डॉ. संदीप सौरव हारे 169114    
पटना साहिब रविशंकर प्रसाद जीते अंशुल अविजित हारे 153846    
पाटलिपुत्र राम कृपाल यादव हारे मीशा भारती जीते 85174    
आरा आर. के. सिंह हारे सुदामा प्रसाद  जीते 59808    
बक्सर मिथिलेश तिवारी हारे सुधाकर सिंह जीते 30091    
सासाराम शिवेश कुमार  हारे मनोज कुमार जीते 12813    
जहानाबाद चंदेश्वर प्रसाद हारे सुरेन्द्र प्रसाद यादव जीते 142591    
गया जीतन राम मांझी जीते कुमार सर्वजीत हारे 101812    
नवादा विवेक ठाकुर जीते श्रवण कुमार हारे 67670    
जमुई अरुण भारती जीते अर्चना कुमारी हारे 112482    

हम प्रधानमंत्री के साथ हैं: जीनत राम मांझी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हम कल दिल्ली जा रहै हैं और नरेंद्र मोदी को को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देंगे।

एनडीए में शामिल हैं ये दल
बिहार में एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU), चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (LJPR), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) एवं जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) जैसी पार्टियां शामिल हैं। वहीं, बिहार में महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले जैसी पार्टियां शामिल हैं।

इन 40 सीटों के आएंगे नतीजे
आज जिन बिहार की 40 लोकसभा सीटों के नतीजे आएंगे, उनमें वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई जैसे क्षेत्र शामिल है।

5379487