Logo
बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। खासकर पटना समेत अन्य जिलों में नए साल के पहले दिनों में ठंड का जोर बढ़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

Bihar weather: बिहार में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है। बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। खासकर पटना समेत अन्य जिलों में नए साल के पहले दिनों में ठंड का जोर बढ़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 जनवरी 2025 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे तापमान में गिरावट का अनुमान है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 जनवरी से प्रभावी हो सकता है। इस वजह से बिहार में 1 जनवरी के आसपास ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस समय न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों में बादल और कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

कोहरे का असर:
मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, कटिहार और भागलपुर में घना कोहरा रहेगा। इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है।

आने वाले तीन दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

29 दिसंबर:
रविवार से दक्षिण भारत को छोड़कर अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा। बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर भारत में शीतलहर चलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी रुकेगी।

30 दिसंबर:
सोमवार को झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में पाला पड़ेगा और राजस्थान में पारा शून्य से नीचे जा सकता है।

31 दिसंबर:
इस दिन ताजा बर्फबारी नहीं होगी, लेकिन पिछले दिनों जो बर्फ गिरी थी, वह कम तापमान के चलते पिघलेगी नहीं और अगले कुछ दिनों तक यही ठंड बनी रहेगी। बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में तापमान में गिरावट आएगी।

jindal steel jindal logo
5379487