पटना। बावला हूं बावला...गाने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बिहार के छपरा जिले का है। करीब 23 सेकंड के इस वीडियो में बाइक के पीछे बैठी महिला अश्लील इशारे और स्टंट कर सोशल मीडिया सनसनी बन गई। महिला बाइक पर पीछे की ओर चेहरा कर बैठी और फ्लाइंग किस करते हुए वीडियो शूट करा रही है। तभी पीछे से आया युवक भी उसकी ओर देखकर फ्लाइंग किस का इशारे करने लगता है। इससे बाइक महिला शर्मा जाती है और इशारों में उसे मना करने लगती है।

23 सेकंड में 21 बार इशारे 
महिला ने 23 सेकंड के वीडियो 21 बार फ्लाइंग किस किए। यानी हर सेकंड उसने एक इशारा किया। इस बीच कई बार बालों को पीछे कर पोज देती नजर आई। कभी-कभी टाटा-बाय तो कभी अपनी ओर आने का इशारा करती दिख रही है। इस दौरान पीछे पीछे बाइक से चल रहे युवक ने ने इशारे किए तो वह चुप हो गए और बाद में मना करने लगी। 
 

 

आखिर कौन है महिला
चलती बाइक पर पीछे बैठकर वीडियो शूट कराने वाली महिला कौन है, इस बात की जानकारी तो नहीं लग पाई, लेकिन उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। चंद घंटों में ही इसे 35 हजार से अधिक व्यूज मिल गए। स्थानीय लोगों की मानें तो वीडियो शूट कराने वाली यह महिला बहुत चर्चित नहीं है। यानी सामान्य परिवार से तालुक करती है। नृत्य-संगीत में शौक के चलते इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में रील्स बनाती रहती है। सड़क पर यह वीडियो शूट कराकर चंद घंटों के अंदर वह चर्चित हो गई।