Bihar Weather: बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो एक साइक्लोन सरकुलेशन पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड की ओर शिफ्ट हो रहा है। एक टर्फ लाइन दक्षिणी असम से पूर्वी यूपी, बिहार से गुजर रहा है। इस कारण से पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुवनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश की संभावना है।


बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम बदलने वाला है। 20 जून तक एक बार फिर से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 93.4 एमएम में दर्ज की गई। गया के वजीरगंज में 36 एमएम, नवादा में 32.6 एमएम, सोनबरसा में 28.6 एमएम, शिवहर में 15.8 एमएम बारिश हुई है।

पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री
रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान शुष्क रहा। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री बढ़ोतरी हुई। जबकि, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी रही यहां का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक है। राजधानी पटना का तापमान सामान्य बना हुआ है। पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया।