Logo
Bihar bypoll election 2024: बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस-राजद महागठबंधन ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। रविवार, 20 अक्टूबर को पटना में प्रेस कान्फ्रेंस कर राजद, कांग्रेस और सीपीआई के नेताओं ने प्रत्याशियों का ऐलान किया।

Bihar bypoll election 2024: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव है। महागठबंधन ने इन सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट से अजीत सिंह, बेलागंज से विश्वनाथ कुमार और इमामगंज से रोशन कुमार मांझी उर्फ राजेश राजद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि, तरारी सीट सीपीआई एमएल के खाते में गई है। CPI-ML ने यहां से राजू यादव को प्रत्याशी बनाया है। 

बिहार की 4 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव 
प्रत्याशियों की घोषणा रविवार (20 अक्टूबर को) दोपहर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित महागठबंधन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में किया गया। चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होने हैं। जबकि, परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 25 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। 

विधानसभा क्षेत्र महागठबंधन NDA जन सुराज पार्टी
रामगढ़ अजीत सिंह RJD अशोक सिंह   
तरारी  राजू यादव CPI ML विशाल प्रशांत  श्रीकृष्ण सिंह 
बेलागंज विश्वनाथ कुमार RJD   प्रो. खिलाफत हुसैन
इमामगंज रोशन कुमार मांझी RJD   डॉ. जितेंद्र पासवान

यह भी पढ़ें: कौन हैं RCP सिंह?: भाजपा छोड़ेंगे और बनाएंगे नई पार्टी; 'टाइगर अभी जिंदा है' का पोस्टर वायरल

जनसुराज पार्टी ने भी उतारे प्रत्याशी
बिहार उचुनाव में महागठबंधन और एनडीए के अलावा प्रशांत कुमार की जनसुराज पार्टी ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। जनसुराज का यह पहला चुनाव है। पार्टी की ओर से अभी तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। रामगढ़ से प्रत्याशी की तलाश जारी है। 

अखिलेश बोले-हम 4-0 से जीतेंगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि बिहार उपचुनाव में हम 4-0 से जीतेंगे और NDA गठबंधन हारेगा। झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद की नाराजगी पर कहा, महागठबंधन में कोई नाराज नहीं है। वहां फिर दो तिहाई मतों से महागठबंधन जीतेगा।

5379487