छपरा में मेले के दौरान छज्जा गिरा: ऑर्केस्टा देखने आए लोगों में भगदड़, 100 से ज्यादा घायल

Chhapra Balcony Collapse: बिहार के छपरा में छज्जा गिरने से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार (3 सितंबर) रात महावीरी अखाड़ा में ऑर्केस्ट्रा के दौरान के हादसा हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल में भगदड़ मच गई, इस भगदड़ में भी कई लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो देखें..
बिहार के छपरा में महावीर मेले के दौरान छज्जे टूटने से करीब 100 लोग घायल हो गए। यह लोग छज्जे पर खड़े होकर आर्केष्टा देख रहे थे। हादसे के बाद भगदड़ से भी कई लोग जख्मी हुए हैं। pic.twitter.com/zTnjWZn1jP
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) September 4, 2024
इसुआपुर मेले में ऑर्केस्टा देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पास स्थित एक घर में चढ़ गए, जिससे घर का छज्जा गिर गया। हादसे में 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: बिहार पॉलिटिक्स: Caste Census और Reservation पर लालू यादव का बड़ा बयान, BJP-RSS को दी चुनौती
ऑर्केस्ट्रा के दौरान गिरा छज्जा
दरअसल, हादसे के वक्त सैकड़ों लोग करकटनुमा छज्जे पर चढ़कर आर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी अचानक छज्जा टूट गया। छज्जा टूटने से सभी लोग नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इसुआपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां, उपचार जारी है। कुछ लोगों ने निजी क्लीनिक में इलाज करा लिया।
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में 4 की मौत: पति से झगड़े के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 3 बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग
हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई, जिससे घबराकर लोग कुछ भागने लगे। इसी भगदड़ में भी कई लोग जख्मी हो गए हैं। भगदड़ के दौरान जो व्यक्ति नीचे गिर गया, वह उठ नहीं पाया लोग उसे रौंदते हुए भागते रहे। भीड़ ज्यादा होने के कारण संभलने का भी मौका नहीं मिला।
हादसे में 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। कुछ लोगों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महावीर मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है। हर वर्ष की तरह इसमें झंडा जुलूस निकाला जाता है। इस वर्ष कई आर्केस्ट्रा ग्रुप भी बुलाए गए थे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS