मोदी का रोड शो, चर्चा में नीतीश कुमार: हाथ में कमल निशान और मुरझाया चेहरा; RJD बोली- दूल्हे के हाथ में थमा दिया लाइट

PM Modi Patna Road Show
X
PM Modi Patna Road Show
CM Nitish Kumar mocked: नीतीश कुमार 2022 में विपक्ष के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होने के लिए एनडीए गठबंधन छोड़ दिया था। लेकिन करीब 2 साल बाद जनवरी 2024 में उन्होंने यूटर्न लिया और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लौट आए।

CM Nitish Kumar mocked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 12 मई को पटना में एक विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के बगल भाजपा के रथ पर खड़े थे। भगवा रंग के रथ पर सवारी और हाथ में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल थामने को लेकर नीतीश कुमार का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

आरजेडी ने सोशल मीडिया के X हैंडल से नीतीश की तस्वीर शेयर की और लिखा कि इरादा दूल्हा बनकर शादी में शामिल होने का था, लेकिन बैंड वालों ने उन्हें बारात की लाइट देकर धोखा दे दिया।

जदयू का निशान तीर कमान क्यों नहीं था?
पटना रोड शो में नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ थे। नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद रोड शो के दौरान हजारों की भीड़ के बीच भगवा रथ पर मोदी के बगल में खड़े थे।

नीतीश कुमार ने भाजपा का चुनाव चिन्ह कुछ देर के लिए थामा था। अब चर्चा हो रही है कि रोड शो में जदयू का निशान तीर कमान क्यों नहीं था? नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होने के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ भाजपा का चुनाव चिन्ह कैसे थाम सकते हैं।

PM Modi Road Show
PM Modi Road Show

सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया?
एक X यूजर ने लिखा कि नीतीश कुमार को INDI गठबंधन में पूरा सम्मान मिला। अब उसकी हालत देखो। कांग्रेस के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर लव दत्ता ने पीएम मोदी के रोड शो की क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को कांग्रेस को वोट देने के संकेत दे रहे हैं। देखो वह कितना उदास लग रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक व्यक्ति जो 19+ वर्षों से अधिक समय तक बिहार का सीएम रहा है वह अब बीजेपी के सामने घुटने टेक रहा है। अपने मालिक के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए ही उन्होंने भाजपा का चुनाव चिन्ह धारण किया है। नीतीश कुमार के करियर का कितना दुखद अंत। यह तस्वीर नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। एक युग का अंत।

जनवरी में एनडीए में लौटे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार 2022 में विपक्ष के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होने के लिए एनडीए गठबंधन छोड़ दिया था। लेकिन करीब 2 साल बाद जनवरी 2024 में उन्होंने यूटर्न लिया और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लौट आए और नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story