बिहार सीएम का अनोखा अंदाज: नीतीश ने मंत्री अशोक और विजय सिन्हा का सिर पकड़कर क्यों टकराया, देखें वीडियो

CM Nitish Kumar unique style
X
नीतीश कुमार ने दोनों मंत्रियों का सिर टकराया।
बहार के पटना में CM नीतीश कुमार का अनोखा अंदाज देखने को मिला। एक कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश ने मंच पर सभी का अभिवादन किया। फिर मंत्री अशोक चौधरी को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास ले गए और दोनों का सिर आपस में टकरा दिया।

CM Nitish Kumar unique style: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला। पटना में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र मंडल को श्रद्धांजलि देने के लिए नीतीश बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। यहां सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सिर को आपस में टकराया। सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी सिर टकराया। मौके पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते दिखे। इसके बाद नीतीश सभी नेताओं से हाथ जोड़कर मुस्कुराए।

जानें क्यों नीतीश ने दोनों के सिर टकराए
बता दें कि नीतीश कुमार ने दोनों मंत्रियों के सिर आपस में इसलिए टकराया क्योंकि दोनों ने टीका लगा रखा था। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो प्यार से करते हैं नीतीश जी। कोई राजनीति नहीं है उसमें.. जो-जो चंद लगा रखा था सबको भाव से मिलवा रहे थे सीएम। डिप्टी विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा तिलक का सम्मान करते हैं। हर सनातनी को तिलक का सम्मान करना भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने वही किया है।

गर्दन पकड़कर मीडिया के सामने किया था खड़ा
नीतीश कुमार पहले भी अनोखे कारनामे कर चुके हैं। पिछले साल बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो नीतीश ने अपने ही मंत्री की गर्दन पकड़ कर उन्हें मीडिया के आगे कर दिया था। साल 2023 के सितंबर में जब पटना में नीतीश से मीडियाकर्मियों ने एक सवाल पूछा तो उन्होंने अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर खींचा और जबरन मीडिया के सामने खड़ा कर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story