दरभंगा में हिंसक झड़प : विवाह पंचमी पर शोभायात्रा में पत्थरबाजी से बिगड़े हालात, भारी पुलिस बल तैनात

Darbhanga Violence : बिहार के दरभंगा में भारी बवाल हो गया। शुक्रवार को विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में हिंदू संगठनों द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी वाजिदपुर मस्जिद के पास कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। विवाद बढ़ा तो दोनों ओर से लोग पत्थर बरसाने लगे। घटना में कई लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की। इलाके में फिलहाल, भारी पुलिस बल तैनात है।
दरभंगा में शोभायात्रा के आयोजक नागो दास ने बताया, घटना अचानक हो गई। हमने बच्चों को लेकर मंदिर की ओर भागे और जान बचाई। कुछ देर बाद भारी पुलिस बल पहुंचा गया। कई लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कैंप कर रहे हैं।
पुलिस को नहीं दी थी झांकी की सूचना
- पुलिस ने बताया कि झांकी तरौनी से बाजितपुर स्थित मस्जिद तक जानी थी, लेकिन इसी रास्ते से वापस होना था। स्थानीय लोगों ने झांकी की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बताया कि यह झांकी कई साल से निकाली जा रही है। प्रशासन से कभी मंजूरी नहीं ली गई। कभी कोई विवाद नहीं हुआ।
- पुलिस बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिसबल तैनात है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बाइक और बुलेट की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत
छत से चलाए गए पत्थर
सदर SDOP विकास कुमार ने बताया, हालात अब काबू में है। हालांकि, हिंसा क्यों भड़की, इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों ने बताया कि छत से पत्थर चलाए गए हैं। राम विवाह की झांकी में जिसने भी महौल खराब करने की कोशिश की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई है।
#WATCH दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा, "राम जानकी विवाह के लिए बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया, बिना SHO को सूचित किए। जब जुलूस वाजिदपुर मस्जिद के पास पहुंचा तो दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। SHO और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हम… https://t.co/KAVh7oAerj pic.twitter.com/0KQKLXxeLM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2024
उपद्रवियों की पहचान की जा रही : SSP
दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा, राम जानकी शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। SHO को भी सूचित नहीं किया गया। वाजिदपुर मस्जिद के पास दो समूहों में विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोग पथराव करने लगे। SHO सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। CCTV फुटेज से लोगों की पहचान की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। स्थिति शांतिपूर्ण है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS